
Qatar 8 Ex-Indian Navy Personnel: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi ) की कूटनीति का जलवा एक बार फिर विश्वपटल पर दिखाई दिया। कतर ने सोमवार को 8 भारतीय नौसैनिकों (8 Ex-Indian Navy Personnel ) को रिहा कर दिया है। इन सभी अधिकारियों को जासूसी के आरोप में मौत की सजा सुनाई गई थी। इनमें से सात भारतीय नौसैनिक (7 Ex-Indian Navy Personnel) भारत आ गए हैं। भारत पहुंचे सभी पूर्व अधिकारियों ने पीएम मोदी को इसका पूरा श्रेय दिया है।
गौरतलब है कि नौसेना के इन अधिकारियों के मौत की सजा को उम्रकैद की सजा में पीएम मोदी के हस्ताक्षेप के बाद ही बदल दिया गया था। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने दुबई में सीओपी28 शिखर सम्मेलन में कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी से भेंट की। द्विपक्षीय साझेदारी और कतर में रहने वाले भारतीयों की भलाई पर चर्चा भी की। विदेश मंत्री एस जयशंकर और एनएसए अजीत डोभाल ने भी इस मुद्दे को कतर के सामने बार-बार उठाया था।
सोमवार को इसका सुखद नतीजा सबके सामने आ गया। 18 माह बाद सैनिक सकुशल भारत आ गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह करिश्मा पहली बार नहीं किया है। मोदी सरकार की कूटनीति के हिस्से कई जीत आई है। मोदी सरकार ने पिछले नौ सालों के दुनिया के कई हिस्सों पर अपनी विजय पताका फहराई है। आइए आपको नरेंद्र मोदी सरकार के उन विदेशी अभियानों से रूबरू करवाते हैं...
ऑपरेशन देवी शक्ति :
अफगानिस्तान में तालिबान ने 2021 में कब्जा किया तो भारत ने अफगानिस्तान से लगभग 1,200 लोगों को सकुशल बाहर निकाला। इसमें अफगान हिंदू,सिख और अल्पसंख्यक समुदाय से ताल्लुक रखने वाले 206 अफगान भी शामिल थे।
ऑपरेशन राहत:
यमन में सरकार और हूती विद्रोहियों के बीच जंग छिड़ी थी तो 2015 में ऑपरेशन राहत के तहत यमन से लगभग 5,600 लोगों को निकाला था। इसकी निगरानी खुद प्रधानमंत्री मोदी कर रहे थे। इसमें कई मंत्री भी शामिल थे।
ऑपरेशन गंगा:
यूक्रेन-रूस के बीच छिड़ी जंग के बीच से मोदी सरकार ने ऑपरेशन गंगा के तहत 22,500 से अधिक भारतीयों को सुरक्षित निकाला।
ऑपरेशन कावेरी :
इसी तरह 2023 में ऑपरेशन कावेरी के तहत सूडान से 3,800 से अधिक भारतीयों की वतन वापसी करवाई।
ऑपरेशन बंदर :
बालाकोट स्ट्राइक के बाद 2019 में जब पाकिस्तानी वायुसेना के एफ 16 को मार गिराने के बाद विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान का लड़ाकू विमान क्रैश हुआ तो प्रधानमंत्री मोदी के आक्रामक रूख के कारण ही पाकिस्तान को विंग कमांडर को सुरक्षित घर भेजना पड़ा।
Updated on:
12 Feb 2024 09:32 pm
Published on:
12 Feb 2024 09:23 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
