1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘ट्रंप का फोन आया और मोदी तुरंत सरेंडर हो गए’, राहुल गांधी ने कहा- कांग्रेस होती तो नहीं झुकती

राहुल ने कहा एक वक्त 1971 का भी था, जब अमेरिका का सातवां बेड़ा आया था, लेकिन इंदिरा गांधी ने कहा था, मुझे जो करना है, वो करूंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बब्बर शेर और शेरनियां सुपरपावर्स से लड़ते हैं, कभी झुकते नहीं। गांधीजी, जवाहर लाल नेहरू, सरदार पटेल सरेंडर वाले लोग नहीं थे।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Jun 04, 2025

rahul gandhi bhopal visit

राहुल गांधी का भोपाल दौरा। (फोटो- एमपी कांग्रेस)

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत-पाकिस्तान सीजफायर पर एक बार फिर मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप का फोन आया और नरेन्द्र मोदी तुरंत सरेंडर हो गए। कांग्रेस होती तो कभी सरेंडर नहीं करती। वे राजधानी भोपाल के रविंद्र भवन में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा और आरएसएस पर जरा सा दबाव पड़ता है तो ये पीछे हट जाते हैं। यही उनका चरित्र है; स्वतंत्रता आंदोलन के समय से ही उन्हें आत्मसमर्पण पत्र लिखने की आदत है।

राहुल ने कहा एक वक्त 1971 का भी था, जब अमेरिका का सातवां बेड़ा आया था, लेकिन इंदिरा गांधी ने कहा था, मुझे जो करना है, वो करूंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बब्बर शेर और शेरनियां सुपरपावर्स से लड़ते हैं, कभी झुकते नहीं। गांधीजी, जवाहर लाल नेहरू, सरदार पटेल सरेंडर वाले लोग नहीं थे।

चेतावनी के साथ एकता की नसीहत भी दी

राहुल ने चेतावनी के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं को एकता की नसीहत भी दी। उन्होंने कहा कि पार्टी में अनुशासन का पालन करना होगा। नए लोगों को मौका मिले। जो लोग मध्यप्रदेश में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बनेंगे, वही पार्टी को चलाएंगे। नए जिला अध्यक्षों के काम को कई तरह से मापा जाएगा, जैसे … कांग्रेस पार्टी के वोट बढ़ रहे हैं या नहीं? जिला अध्यक्ष सभी को साथ लेकर चल रहा है या नहीं? जिले में किसी दलित, आदिवासी पर आक्रमण हुआ तो कांग्रेस वहां खड़ी मिली या नहीं? साथ ही जिलाध्यक्षों को कई जिम्मेदारियां और ताकत दी जाएंगी। स्थानीय चुनाव, विधायकों और सांसदों के चयन में जिलाध्यक्षों की आवाज सुनी जाएगी।

यह भी पढ़ें- ट्रंप की ट्रेड पॉलिसी US पर ही पड़ी उल्टी, दुनिया को डराते-डराते अपनी ही पैर पर कुल्हाड़ी मार बैठे राष्ट्रपति

राहुल गांधी ब्लंडर: भाजपा

राहुल गांधी के सरेंडर संंबंधी बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने राहुल को ब्लंडर बताया है। भाटिया ने एक्स पोस्ट में एक तस्वीर भी पोस्ट की जिसके एक हिस्से में पीएम मोदी और दूसरे हिस्से में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से हाथ मिलाते राहुल गांधी नजर आ रहे हैं। उन्होंने पोस्ट में पीएम मोदी को थंडर और राहुल गांधी को ब्लंडर बताया।

Story Loader