9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bharat Jodo Yatra-2: राहुल गांधी दोबारा निकालेंगे ‘भारत जोड़ो यात्रा’, इस बार गुजरात से मेघालय तक करेंगे सफर

Bharat Jodo Yatra-2: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) एक बार फिर भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra-2) शुरुआत करने वाले हैं। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस को इस भारत जोड़ो यात्रा से काफी उम्मीदें होगी।

2 min read
Google source verification
राहुल गांधी दोबारा निकालेंगे 'भारत जोड़ो यात्रा', इस बार गुजरात से मेघालय तक करेंगे सफर

राहुल गांधी दोबारा निकालेंगे 'भारत जोड़ो यात्रा', इस बार गुजरात से मेघालय तक करेंगे सफर

Bharat Jodo Yatra-2: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस के जनाधार को मजबूत करने के लिए पार्टी नेता राहुल गांधी एक बार फिर सड़कों पर उतरेंगे। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा-2 शुरू करने वाले हैं। पिछले साल सितंबर में उन्होंने कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी। जो 12 राज्यों से गुजरते हुए जम्मू कश्मीर में समाप्त हुई थी। अब राहुल गांधी दूसरी भारत जोड़ो यात्रा पश्चिमी भारत से शुरू करते हुए पूर्वी भारत में खत्म करने वाले हैं। यह यात्रा कब निकलेगी, इसका रूट क्या होगा, कहां-कहां स्टॉपेज होगा... इन सब मुद्दों पर अभी रणनीति बन रही हैं। फिलहाल राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा-2 के बारे में महाराष्ट्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नाना पटोले ने जानकारी दी है। नाना पटोले ने बताया कि इस बात की यात्रा गुजरात से शुरू होकर मेघायल तक जाएगी।


राहुल के साथ महाराष्ट्र में कांग्रेसी नेता निकालेंगे पदयात्रा

नाना पटोले ने आगे बताया कि जिस समय राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा-2 निकालेंगे उसी दौरान महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता राज्य से ऐसी ही यात्रा निकालेंगे। महाराष्ट्र में इस पदयात्रा का नेतृत्व वह खुद करेंगे। पश्चिम विदर्भ में पदयात्रा का नेतृत्व विजय वाडेट्टीवार, उत्तर महाराष्ट्र में बालासाहेब थोराट, पश्चिम महाराष्ट्र में पृथ्वीराज चव्हाण और मुंबई में वर्षा गायकवाड और मराठवाड़ा में अशोक चव्हाण करेंगे। सभी पदयात्रा आखिर में कोकण में समाप्त होंगी।


भारत जोड़ो यात्रा के पहले चरण में 4000 किमी पैदल चले थे राहुल

उल्लेखनीय हो कि भारत जोड़ो यात्रा के पहले चरण में राहुल गांधी कन्याकुमारी से कश्मीर तक लगभग 4,000 किलोमीटर पैदल चले थे। यह यात्रा 136 तक चली थी। इस यात्रा में राहुल गांधी तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल होते हुए जम्मू कश्मीर तक पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें - कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा संपन्न, राहुल गांधी बोले- मोदी-शाह ने हिंसा नहीं देखी, मैंने देखी है