
Rahul Gandhi First reaction after found guilty in defamation case on Modi surname remark
Rahul Gandhi Defamation Case: मानहानि केस में राहुल गांधी को सूरत कोर्ट द्वारा दो साल की जेल की सजा सुनाए जाने के बाद देश का सियासी पारा हाई हो गया है। कांग्रेस इस मामले में केंद्र की बीजेपी सरकार को तानाशाही रवैया अख्तियार करने का आरोप लगाते हुए हमलावर है। इधर मामले में राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया भी सामने आई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को सूरत की एक अदालत द्वारा दोषी ठहराए जाने के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में कहा, मेरा धर्म सत्य और अहिंसा पर आधारित है। महात्मा गांधी का हवाला देते हुए राहुल ने हिंदी में एक ट्वीट में कहा, मेरा धर्म सत्य और अहिंसा पर आधारित है, सत्य मेरा भगवान है, और अहिंसा इसे पाने का एक तरीका है।
मेरे भाई कभी नहीं डरे और न डरेंगेः प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी (हिंदी में) ट्वीट किया और कहा, राहुल गांधी की आवाज को दबाने के लिए भयभीत शक्तियां सभी हथकंडे अपना रही हैं, लेकिन मेरे भाई कभी नहीं डरे है, और न डरेंगे। हम सच बोलते हुए जीते हैं और हमेशा सच बोलेंगे और देश के लिए आवाज उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि राहुल की ताकत सच्चाई की ताकत है और उनके पीछे करोड़ों लोग हैं।
मोदी सरनेम केस में राहुल गांधी को सुनाई गई सजा
गुजरात की सूरत जिला अदालत ने गुरुवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को 2019 में उनकी कथित 'मोदी सरनेम' टिप्पणी को लेकर आपराधिक मानहानि के मामले में दोषी ठहराया। गांधी को भारतीय दंड संहिता की धारा 499 और 500 के तहत दोषी ठहराया गया था। इस धारा के तहत अधिकतम संभावित सजा दो साल है। जिसके बाद महात्मा गांधी की एक उक्ति को कोट करते हुए राहुल गांधी ने ट्वीट किया।
भाजपा विधायक की याचिका पर राहुल गांधी को मिली सजा
भाजपा विधायक और गुजरात के पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी ने राहुल गांधी के खिलाफ उनकी कथित कैसे सभी चोरों का उपनाम मोदी है .. टिप्पणी के लिए मामला दर्ज किया था। दूसरी ओर राहुल गांधी की मिली सजा पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि राहुल जी को इस सच्चाई को स्वीकार करना चाहिए। शब्दों की चोट शस्त्रों की चोट से ज्यादा गहरी और पीड़ादायक होती है और शब्द जब अनर्गल और झूठे हों तब चोट और भी गहरी और कष्टदायक हो जाती है।
यह भी पढ़ें - राहुल गांधी की सजा पर भड़की UP कांग्रेस, बोली- तानाशाह घबराया हुआ है
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा- कानून के तहत हम लड़ेंगे
सूरत ज़िला कोर्ट द्वारा राहुल गांधी को दोषी करार दिए जाने पर राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि उन्हें ज़मानत मिल गई है।ये (BJP) लोग पहले जज को बदलते गए,हमें अंदाज़ा लग रहा था लेकिन हम कानून में विश्वास रखने वाले लोग हैं।कानून के तहत ही हम लड़ेंगे।
Updated on:
23 Mar 2023 02:22 pm
Published on:
23 Mar 2023 02:04 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
