16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Shaheed Diwas 2022: ‘एक हिंदुत्ववादी ने गांधी जी को गोली मारी थी’, बापू की पुण्यतिथि पर राहुल गांधी का ट्वीट

राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा, "एक हिंदुत्ववादी ने गाँधी जी को गोली मारी थी। सब हिंदुत्ववादियों को लगता है कि गाँधी जी नहीं रहे। जहाँ सत्य है, वहाँ आज भी बापू ज़िंदा हैं!"

less than 1 minute read
Google source verification

image

Mahima Pandey

Jan 30, 2022

Rahul Gandhi pays homage to Mahatma Gandhi on his death anniversary

Rahul Gandhi pays homage to Mahatma Gandhi on his death anniversary

आज महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर पूरा देश उन्हें नमन कर रहा है। कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी महात्मा गांधी को याद किया और ट्विटर पर पोस्ट लिखा। अपने पोस्ट में राहुल गांधी ने हिन्दुत्व पर निशाना भी साधा है। इस ट्वीट के साथ राहुल गांधी ने एक फोटो भी शेयर की है जिसमें शहीद दिवस लिखा है और महात्मा गांधी का चश्मा भी बना हुआ है। इसके अलावा इस फोटो में लिखा है 'रघुपति राघव राजा राम!"


राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा, "एक हिंदुत्ववादी ने गाँधी जी को गोली मारी थी। सब हिंदुत्ववादियों को लगता है कि गाँधी जी नहीं रहे। जहाँ सत्य है, वहाँ आज भी बापू ज़िंदा हैं!"

अपने इस पोस्ट में राहुल गांधी ने महात्मा गांधी को गोली मारने वाले नाथुराम गोडसे को हिंदुत्ववादी बताया है। राहुल ने गोडसे को भाजपा और आरएसएस से जोड़ा है जो खुद को हिन्दुत्ववादी कहते हैं।

राहुल गांधी के अनुसार हिन्दू और हिन्दुत्ववादी में काफी अंतर है। राहुल गांधी खुद को हिन्दू और भाजपा-आरएसएस को हिन्दुत्ववादी से जुड़े लोग बताया था।


राहुल गांधी हिन्दू और हिन्दुत्व में अंतर पर प्रकाश डालते हुए पिछले साल दिसंबर में जयपुर में महंगाई के खिलाफ एक रैली में कहा था, ''दो शब्दों का एक मतलब नहीं हो सकता। हर शब्द का अलग मतलब होता है। एक हिन्दू , दूसरा हिन्दुत्ववादी। मैं हिन्दू हूं लेकिन हिन्दुवादी नहीं हूं। महात्मा गाँधी- हिन्दू थे, लेकिन गोडसे - हिन्दुवादी।''

यह भी पढ़े - 150 कठपुतलियों के जरिए दिखेगा 'मोहन से महात्मा तक का सफर


बता दें कि जल्द ही आरएसएस द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि के मामले की सुनवाई 5 फरवरी से रोज की जाएगी। महाराष्ट्र में ठाणे जिले की अदालत ने इस मामले पर सुनवाई की तारीख तय की है।

यह भी पढ़े - Mahatma Gandhi-महात्मा गांधी के मार्ग का करें अनुसरण