
One Nation- One Election
One Nation- One Election: केंद्र सरकार ने वन नेशन- वन इलेक्शन के लिए आठ सदस्यों वाली एक कमेटी का ऐलान किया है। इस समिति का अध्यक्ष देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोबिंद को बनाया गया है। कमेटी देश में एक साथ चुनाव की संभावनाओं का पता लगाएगी। यानी एक ही समय में दोनों चुनाव कराए जा सकेंगे। मोदी सरकार के इस प्रस्ताव पर पहली बार कांग्रेस नेता राहुल गांधी की प्रतिक्रिया सामने आई है।
अधीर रंजन चौधरी ने किया इनकार
बता दें कि केंद्र सरकार ने वन नेशन- वन इलेक्शन के लिए एक आठ सदस्यीय कमेटी गठित की है, जिसके अध्यक्ष पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोबिंद को बनाया गया है। इसके अलावा इस समिति में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत 7 सदस्य और कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी का नाम भी शामिल है। हालांकि अधीर रंजन चौधरी ने पत्र लिखकर कमेटी का सदस्य बनने से इनकार कर दिया है।
Updated on:
03 Sept 2023 03:49 pm
Published on:
03 Sept 2023 03:48 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
