
Rahul Gandhi New Delhi Station Visit: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का आम लोगों से मिलने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को राहुल दिल्ली के जीटीबी नगर पहुंचे थे और यहां काम करने वाले मजदूरों के साथ कुछ घंटे बिताया था। उन्होंने उनेक काम का अनुभव खुद करके भी लिया। मजदूरों से मिलने के बाद उन्होंने कहा कि वह मजदूरों को आर्थिक रूप से सुरक्षा देना चाहते हैं। आज इसी कड़ी में राहुल सुबह अलीगढ़ और हाथरस में भगदड़ पीड़ितों के परिवारों से मिले और उसके बाद वह अचानक नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंच गए। बता दें कि जनसंवाद की नीति के तहत कांग्रेस नेता राहुल गांधी समाज के विभिन्न तबके के लोगों से मिलकर लगातार उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास कर रहे हैं। राहुल गांधी उन्हें यह भरोसा दिला रहे हैं कि हम ना महज आपकी समस्याओं को सुनेंगे, बल्कि उसका निराकरण भी करेंगे और आगे भी हमारी यही कोशिश रहेगी कि आपको भविष्य में फिर कभी ऐसी स्थिति से ना जूझना पड़े।
इसी कड़ी में राहुल गांधी शुक्रवार को अचानक नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंच गए। वहां उन्होंने लोको पायलट से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं। राहुल ने उनसे ट्रेन परिचालन के संबंध में जानकारी जुटाई। लोको पायलट से मुलाकात की तस्वीरें कांग्रेस ने अपने एक्स हैंडल पर साझा की हैं। ये तस्वीरें अभी सोशल मीडिया पर खासा सुर्खियों में हैं।
बता दें कि गुरुवार को भी राहुल गांधी ने दिल्ली के जीटीबी नगर इलाके में जाकर श्रमिकों से मुलाकात की थी। राहुल ने उनसे बातचीत की, उनकी समस्याएं सुनीं। यही नहीं, श्रमिकों से मुलाकात के दौरान राहुल ने फावड़ा भी चलाया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रही। लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी ने इसी तरह समाज के विभिन्न तबके के लोगों के बीच एक जुड़ाव स्थापित करने का प्रयास किया था। लोकसभा चुनाव में सीटें बढ़ने के बाद से राहुल गांधी लगातार आक्रामक मुद्रा में नजर आ रहे हैं।
Published on:
05 Jul 2024 07:04 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
