12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बंगाल की खाड़ी में बन रहा तूफान, तमिलनाडु में हो रही जमकर बारिश, इन जगहों पर भी पड़ेगा प्रभाव

तमिलनाडु में भारी बारिश की वजह से निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। वहीं मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक जोरदार बारिश की भविष्यवाणी की है। IMD पूर्वानुमान के मद्देनजर प्रशासन ने चेन्नई समेत कई जिलों में स्कूल और कॉलेज बंद करने के निर्देश दिए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
 Tamil Nadu rain news

बीते कई दिनों से कई राज्यों में मौसम ने करवट ले ली है। कई जगहों पर बारिश और ओले गिरे हैं। भारतीय मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान परिचंरण बना हुआ है, जिसकी वजह से दक्षिण भारत के कई राज्य प्रभावित होंगे, इसका असर दिखने भी लगा है। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में जोरदार बारिश हो रही है। जिसकी वजह से निचले इलाकों में भारी जलजमाव हो गया है। आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, प्रशासन ने सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी के निर्देश दिए है।

इन राज्यों में बारिश की भविष्यवाणी

इसके अलावा IMD ने आंध्र प्रदेश,यमन,रायलसीमा,पांडुचेरी और कराईकल में अगले दो दिनों तक जोरदार बारिश की भविष्यवाणी की है।