3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेंगलुरु में 13-17 फरवरी को होगा एयरो इंडिया-2023 : राजनाथ सिंह

नई दिल्ली में एयरो इंडिया 2023 के लिए राजदूतों के राउंडटेबल सम्मेलन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहाकि, बेंगलुरु में 13-17 फरवरी को होगा एयरो इंडिया-2023 का आयोजन होगा। उम्मीद की जाती है कि, यह नए प्रतिमान स्थापित करेगी।

2 min read
Google source verification
aero_india_2023.jpg

बेंगलुरु में 13-17 फरवरी को होगा एयरो इंडिया-2023 : राजनाथ सिंह

नई दिल्ली में एयरो इंडिया 2023 के लिए राजदूतों के राउंडटेबल सम्मेलन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहाकि, हम अगले महीने एयरो इंडिया-2023 के 14वें संस्करण का आयोजन कर रहे हैं। यह आयोजन कर्नाटक के शहर बेंगलुरु में होगा। 13 से 17 फरवरी के बीच एयरो इंडिया-2023 अपना जलवा दिखाएगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहाकि, भारत वर्तमान में G20 की अध्यक्षता कर रहा है। G-20 सदस्य वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद के लगभग 85 फीसद, वैश्विक व्यापार के 75 फीसद से अधिक और विश्व जनसंख्या के लगभग दो-तिहाई का प्रतिनिधित्व करते हैं। हमारा प्रयास G-20 के भीतर आम सहमति बनाना है। और अधिक सुरक्षित, समृद्ध, टिकाऊ और न्यायपूर्ण दुनिया के एजेंडे को आकार देना है। हम G-20 की अध्यक्षता को भारत को दुनिया के सामने प्रदर्शित करने के अवसर के रूप में देखते हैं। भारत के 3D: डेवलपमेंट, डेमोक्रेसी और डायवर्सिटी है।

एयरो इंडिया-2023 शो नए कीर्तिमान करेगा स्थापित

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एयरो इंडिया-2021 के बारे में जानकारी देते हुए कहाकि, एयरो इंडिया-2021 में 600 से अधिक प्रदर्शकों ने भौतिक रूप से अभूतपूर्व उपस्थिति दर्ज की थी। और अन्य 108 प्रदर्शकों ने वर्चुअल मोड से हिस्सा लिया था। 63 देशों से लगभग 3000 बिजनेस-टू-बिजनेस बैठकें आयोजित की गईं थी। उम्मीद है कि एयरो इंडिया-2023 शो इस साल नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

वर्ल्ड ऑर्डर में विश्वास नहीं करता भारत

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहाकि, मेक इन इंडिया में मेक फॉर द वर्ल्ड भी शामिल है। भारत वर्ल्ड ऑर्डर में विश्वास नहीं करता है, जहां कुछ देशों को दूसरों से श्रेष्ठ माना जाता है। जब हम किसी देश के साथ पार्टनरशिप करते हैं तो यह समानता और आपसी सम्मान के आधार पर होती है।

मेक इन इंडिया का प्रयास अलगाववादी नहीं
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहाकि, भारत की आत्मनिर्भरता की पहल अपने साथी देशों के साथ साझेदारी के नए प्रतिमान की शुरुआत कर रही है। 'मेक इन इंडिया' की दिशा में हमारे प्रयास न तो अलगाववादी हैं और न ही अकेले भारत के लिए हैं।

Story Loader