1 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राज्यसभा की 27 सीटों और 3 राज्यों की विधान परिषदों के चुनाव का ऐलान, 18 जून को होगी वोटिंग

Rajya Sabha Election: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद चुनाव आयोग ने राज्यसभा की 27 सीटों और तीन राज्यों की विधान परिषदों के चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। नामांकन प्रक्रिया के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Jun 01, 2026

Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (Photo-ANI)

Rajya Sabha Election 2026: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद अब चुनाव आयोग ने राज्यसभा की 27 सीटों और 3 राज्यों की विधान परिषदों के चुनाव का ऐलान कर दिया है। इसमें राज्यसभा के तीन सीटों के लिए उपचुनाव होने हैं वहीं बाकि सीटों पर कार्यकाल खत्म होने के कारण चुनाव होने हैं। इसके साथ ही 3 राज्यों जिसमें बिहार और कर्नाटक शामिल हैं में विधानपरिषद के चुनाव होने हैं। आज यानी 01 जून 2026 से इस चुनाव के लिए नॉमिनेशन प्रक्रिया के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

जानें डिटेल्स


चुनाव आयोग ने बताया कि राज्यसभा की रिक्त सीटों के अलावा बिहार और कर्नाटक में विधान परिषद के लिए भी चुनाव कराए जाएंगे। बिहार विधान परिषद की नौ सीटों पर नियमित चुनाव होंगे, जबकि एक सीट पर उपचुनाव भी कराया जाएगा। वहीं कर्नाटक विधान परिषद की सात सीटों के लिए मतदान होगा। चुनावी प्रक्रिया की निगरानी के लिए आयोग ने रिटर्निंग ऑफिसर और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त कर दिए हैं। नॉमिनेशन दाखिल करने की प्रक्रिया 1 जून से शुरू हो गई है। उम्मीदवार 8 जून तक अपने नामांकन पत्र जमा कर सकेंगे। इसके बाद 9 जून को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। यदि कोई उम्मीदवार चुनाव नहीं लड़ना चाहता है तो वह 11 जून तक अपना नाम वापस ले सकता है।

कब होगा मतदान?


अगर किसी सीट पर चुनाव कराया जाता है तो, तो मतदान 18 जून को कराया जाएगा। मतदान सुबह 8 बजे शुरू होकर शाम 4 बजे तक चलेगा। इसके तुरंत बाद उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना की जाएगी और नतीजे सामने आएंगे।

अभी खत्म हुए पांच राज्यों के चुनाव


हाल ही में देशभर के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव खत्म हुए हैं। पश्चिम बंगाल, केरल,असम, तमिलनाडु और पुड्डुचेरी में चुनाव हुए। सभी राज्यों के चुनाव परिणाम भी सामने आ गए हैं। पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजे सबसे ज्यादा चर्चा में रही। यहां पहली बार भारतीय जनता पार्टी ने अपनी सरकार बनाई हैं। वहीं तमिलनाडु में एमके स्टालिन खुद अपना चुनाव हार गए और राज्य के सत्ता से भी बाहर होना पड़ा। असम में बीजेपी की सरकार फिर से बनी है। वहीं केरल में कांग्रेस ने चुनाव जीता है।