10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Raksha Bandhan 2024: बारिश में गीली नहीं होगी राखी, डाक विभाग ने तैयार किया वॉटरप्रूफ लिफाफा

Raksha Bandhan 2024: डाकघर में राखी के लिफाफों की बिक्री शुरू हो चुकी है। हर साल रक्षाबंधन के त्योहार से पहले डाकघर स्पेशल राखी के लिफाफे उपलब्ध कराता है ताकि बहनें अपने भाइयों को राखी भेज सकें।

less than 1 minute read
Google source verification

Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन 19 अगस्त को मनाया जाएगा। यह त्योहार भाई-बहन के अटूट प्यार, स्नेह और बंधन का प्रतीक है। इस दिन बहनें अपने भाइयों को राखी बांधती हैं और जो बहनें भाइयों से दूर रहती हैं या किसी कारणवश नहीं आ पातीं… वह डाकघर के जरिए राखी पहुंचा देती हैं। पिछले कई सालों से डाकघर अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। इस रक्षा बंधन भारतीय डाक विभाग ने बहनों के लिए वाटरप्रूफ लिफाफे की नई व्यवस्था शुरू की है।

कीमत मात्र 10 रुपए

इसी कड़ी में अंबाला के डाकघर में राखी के लिफाफों की बिक्री शुरू हो चुकी है। हर साल रक्षाबंधन के त्योहार से पहले डाकघर स्पेशल राखी के लिफाफे उपलब्ध कराता है ताकि बहनें अपने भाइयों को राखी भेज सकें। इस बार डाकघर ने खास डिजाइनों और रंगों में राखी के लिफाफे उपलब्ध कराए हैं, जो लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। ये लिफाफे न केवल आकर्षक हैं, बल्कि वॉटरप्रूफ भी हैं, जिससे राखी गीली नहीं होगी। मतलब लिफाफा न तो फटता है और न ही गीला होता है। सबसे खास बात यह इसकी कीमत मात्र 10 रुपए है।

डाकघर के एक अधिकारी ने कहा, ''रक्षाबंधन के लिए हमने बुकिंग के लिए स्पेशल काउंटर लगाए है। इस लिफाफे की कीमत 10 रुपए है। यह वाटरप्रूफ है, देखने में अच्छा है। इसके ऊपर प्रिंट काफी शानदार हैं। इसका स्टॉक हमने काफी मात्रा में मंगाया है।''