13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Raksha Bandhan 2024 Wishes: खास अंदाज में करें रक्षाबंधन विश, भाई-बहन को भेजें स्पेशल कोट्स, शायरी

Raksha Bandhan 2024 Wishes & Caption In Hindi: दूर बैठे भाई-बहन को इन खूबसूरत और शानदार मैसेज से दीजिए रक्षाबंधन की बधाई।

2 min read
Google source verification

Raksha Bandhan 2024 Wishes: हमारे देश में हर त्योहार को बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है। हर त्योहार की अपनी पौराणिक कथाएं है। राखी के त्योहार की धूम चारों ओर जोरों पर है, इस साल यह त्योहार 19 अगस्त को मनाया जा रहा है। रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के लिए बेहद खास होता है, यह भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का त्योहार है। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है और भाई उसे उपहार के साथ उसकी रक्षा का वचन देता है।

हालांकि, इस रक्षाबंधन अगर आप अपने भाई से दूर है और उन्हें राखी भेज रहें है तो खास तरीके से आप अपने भाई को राखी विश कर सकती हैं। इसके अलावा भाई भी सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी बहनों को बधाई दे सकते है।

राखी 2024 विशेज इन हिंदी, (Raksha Bandhan Wishes in hindi)

1. राखी का त्यौहार है हर तरफ खुशियों की बौछार है
बंधा एक धागे में भाई बहन का अटूट प्यार है !

2. लाल गुलाबी राखी से रंग रहा संसार
सूरज की किरणें खुशियों की बहार
चांद की चांदनी अपनों का प्यार
मुबारक हो आपको राखी का त्योहार।

3. बहन के हाथों में भाई का हाथ हैं
ओ बहना तेरे लिए मेरे पास कुछ ख़ास हैं
तेरे सुकून की खातिर मेरी बहना तेरा भाई हमेशा तेरे साथ हैं !

4. किसी के जख्मों पर चाहत से पट्टी कौन बांधेगा
अगर बहनें नहीं होंगी तो राखी कौन बांधेगा

5. खुश किस्मत होती है वो बहन जिसके सर पर भाई का हाथ होता है
हर परेशानी में उसके साथ होता है
लड़ना झगड़ना फिर प्यार से मनाना
तभी तो इस रिश्ते में इतना प्यार होता है !

6. आसमान पर सितारे है जितने,
उतनी जिंदगी हो तेरी
किसी की नजर न लगे,
दुनिया की हर खुशी हो तेरी
रक्षाबंधन के दिन भगवान से
बस यह दुआ है मेरी

7. रंग बिरंगे मौसम में सावन की घटा छाई,
खुशियों की सौगात लेकर बहन राखी बांधने आई
बहन के हाथों से सजी आज भाई की कलाई,
हर भाई-बहन को रक्षाबंधन की बधाई

8. राखी, तिलक, मिठाई और खुशियों की बौछार
बहनों का साथ और बेशुमार प्यार,
मुबारक हो आपको राखी का त्योहार

9. कच्चे धागों से बनी पक्की डोर है राखी
प्यार और मीठी शरारतों की होड़ है राखी
भाई की लंबी उम्र की दुआ है राखी,
बहन के स्नेह का पवित्र प्रतीक है राखी

10. सूरज की तरह चमकती रहो,
फूलों की तरह महकती रहो,
यही दुआ है इस भाई की आज,
कि तुम सदा खुश रहो...