Ram Gopal Varma: फिल्म डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मुंबई की अंधेरी मजिस्ट्रेट कोर्ट ने राम गोपाल वर्मा को चेक बाउंस मामले में तीन महीने की सजा सुनाई। अंधेरी मजिस्ट्रेट कोर्ट, जो सात साल से इस मामले की सुनवाई कर रही थी, ने मंगलवार को यह फैसला सुनाया। बता दें कि सत्या फिल्म से चर्चित हुए राम गोपाल वर्मा सुनवाई के दौरान उपस्थित नहीं थे, जिसके कारण अदालत ने उनकी गिरफ्तारी के लिए गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी कर दिया।