3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रमेश बिधूड़ी ने दानिश अली को संसद में बताया था आतंकवादी, अब मुश्किलें बढ़ीं

Ramesh Bidhuri Remarks: लोकसभा में BSP सांसद दानिश अली के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने वाले बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी की मुश्किलें बढ़ सकती है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने इस मुद्दे को विशेषाधिकार समिति के पास भेज दिया है।

2 min read
Google source verification
rbdl1.jpg

Ramesh Bidhuri Remarks: बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी ने लोकसभा में विशेष सत्र के दौरान बहुजन समाज पार्टी (BSP) के सांसद दानिश अली के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्‍तेमाल किया था। अब इस मामले की जांच अब लोकसभा की एक समिति करेगी। इस जांच से BJP सांसद रमेश बिधूड़ी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने इस मुद्दे को विशेषाधिकार समिति के पास भेज दिया है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने इस मुद्दे पर एक ट्वीट करते हुए लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला का आभार माना है।

उत्तर प्रदेश के अमरोहा से सांसद दानिश अली ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को लिखे अपने पत्र में कहा, ''मैं आपसे आग्रह करता हूं कि नियम 227 के तहत इस मामले को विशेषाधिकार समिति के पास भेजा जाए। मेरा आग्रह है कि इस मामले में जांच का आदेश दिया जाए।'' दानिश अली ने आगे कहा था कि इस मामले में सख्त कार्रवाई जरूरी है ताकि देश का माहौल और दूषित न हो। बता दें कि बीजेपी सांसद बिधूड़ी ने लोकसभा में उनके खिलाफ 'आतंकवादी', 'उग्रवादी' समेत कई आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था।

यह भी पढ़ें: ठाकुर विवाद में कूदे तेज प्रताप, कहा- मैं बस एक ही ठाकुर को जानता हूं...

कैसे होगी जांच

अब इस मामले की जांच लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के आदेश पर विशेषाधिकार समिति करेगी। जांच में यदि प्रत्यक्ष तौर पर विशेषाधिकार हनन और अवमानना का मामला पाया जाता है तो अध्यक्ष या चेयरपर्सन उचित प्रक्रिया का पालन करते हुए इसे विशेषाधिकार समिति को भेज देंगे। इसके बाद समिति इस बात की जांच करेगी कि क्या बिधूड़ी द्वारा दिए गए बयानों से सदन और उसके सदस्यों का अपमान हुआ है और क्या जनता के सामने उनकी छवि खराब हुई है। कमेटी सभी पक्षों से बात करेगी, उनसे स्पष्टीकरण मांगेगी और जांच करेगी। इससे निकले निष्कर्षों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: ISRO ने Chandrayaan 3 पर दिया बड़ा अपडेट, इस कारण अब भी मिल रहा डेटा

Story Loader