13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ramesh Bidhuri: दानिश अली से मिलने पहुंचे राहुल गांधी, गला लगा बोले- ‘नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान’

Ramesh Bidhuri Controversy: बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी के बयान पर विवाद बढ़ता ही जा रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification
rahudani.jpg

Ramesh Bidhuri Controversy: बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी ने लोकसभा में चर्चा के दौरान बहुजन समाज पार्टी के सांसद पर दानिश अली पर आपत्तिजनक टिप्पणी किया। इसके बाद वो हर तरफ से घिरते नजर आ रहे हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी उनके बयान पर खेद जताया। अब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बहुजन समाज पार्टी के सांसद दानिश अली से मिलने उनके आवास पहुंचे। रमेश के बयान के बाद पूरा विपक्ष सत्ताधारी पार्टी के सांसद के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है। रमेश बिधूड़ी के आपत्तिजनक शब्दों को फिलहाल सदन की कार्यवाही से हटा दिया गया है।

राहुल गांधी ने X पर पोस्ट कर लिखा, "नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान।" इस मुलाकात के बाद BSP MP दानिश अली ने कहा, ''वह मेरा मनोबल ऊंचा रखने और अपना समर्थन देने के लिए यहां आए। उन्होंने कहा कि मैं अकेला नहीं हूं और जो भी लोग लोकतंत्र के साथ खड़े हैं, वे मेरे साथ खड़े हैं।" बता दें कि राहुल गांधी के साथ दानिश अली के आवास पर केसी वेणुगोपाल भी मौजूद रहे।