
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी में अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए सीएम योगी
अनुराग मिश्रा। अयोध्या: श्रीराम अनंत गुणों से संपन्न थे। वह न केवल जनप्रिय युवराज थे, बल्कि परम आज्ञाकारी पुत्र, संन्यासी राजा, महा पराक्रमी योद्धा, मर्यादा पुरुषोत्तम उत्तम गुणवान पुरुष, पत्नीव्रता पति, परम अनुरागी ज्येष्ठ भ्राता और रिपुध्वंसक क्षमतावान होते हुए भी क्षमा, करुणा व शरणागत के संरक्षण को प्राथमिकता देने वाले करुणासागर थे।
उनके इन्हीं सद्गुणों और उत्तम चरित्र से न केवल भारत बल्कि दुनिया के कई देश नसीहत लेते हैं और यही कारण है कि प्रभु श्रीराम न केवल भारत बल्कि वैश्विक आस्था का प्रतीक केंद्र भी हैं। इसी भावना को देश-विदेश में वृहद स्तर पर प्रचारित-प्रसारित करने के लिए अवधपुरी में देश-विदेश के 18 से ज्यादा रामलीला स्वरूपों का मंचन कराएगी। इसके अतिरिक्त प्रभु श्रीराम को केंद्र में रखकर विभिन्न सांस्कृतिक, पारंपरिक लोक कला व आध्यात्मिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।
देश-विदेश की विभिन्न प्रचलित राम लीलाओं का होगा मंचन
विदेशों में भी रामलीला के कई प्रारूपों का मंचन होता है। ऐसे में, अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए मकर संक्रांति (15 जनवरी) से 22 जनवरी के मध्य इन विभिन्न रामलीला प्रारूपों का मंचन अयोध्या के विभिन्न सांस्कृतिक केंद्रों में किया जाएगा। एक तरफ जहां देश-विदेश के कलाकार रामायण आधारित रामलीला की प्रस्तुति देंगे तो वहीं लोकपरंपराओं पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।
राम के आदर्शों का मंचन से पूरे विश्व को एक सूत्र में पिरोने की कोशिश
नेपाल, कंबोडिया, सिंगापुर, श्रीलंका, थाईलैंड, इंडोनेशिया आदि देशों के रामलीला मंडलियों के कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। साथ ही महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, कर्नाटक, सिक्किम, केरल, छत्तीसगढ़, जम्मू कश्मीर, लद्दाख और चंडीगढ़ की मंडली भी श्रीराम के जीवन पर आधारित विभिन्न प्रसंगों की प्रस्तुतियां देंगी।
तुलसी भवन स्मारक स्थित तुलसी मंच पर देश व विदेश की विभिन्न रामलीलाओं का मंचन प्रस्तावित हैं। इसके साथ ही, रामकथा पार्क के पुरुषोत्तम मंच, भजन-संध्या स्थल के सरयू मंच, तुलसी उद्यान के कागभुशुंडि मंच व तुलसी स्मारक भवन के तुलसी मंच पर रामलीला मंचन समेत विभिन्न सांस्कृतिक, आध्यात्मिक व लोक कला आधारित कार्यक्रमों का मंचन व संचालन किया जाएगा।
Updated on:
02 Jan 2024 08:50 pm
Published on:
02 Jan 2024 08:46 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
