
सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- नई प्रेरणा का माध्यम बनेगी उत्तराखंड की रामलीला
अनुराग मिश्रा।अयोध्या: उत्तराखंड से आई खास रामलीला पूरे शहर में आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। मीठी मधुर आवाज़ में राम के संवाद तो हनुमान की गर्जना और रावण का अट्टहास भी कोमल किंतु प्रभावशाली और आकर्षक। ये सब कुछ और कुछ और विशेषता समेटे उत्तराखंड की रामलीला रामनगरी में खूब वाह वाही लूट रही है, धूम मचा रही है। देवभूमि की शक्ति लिए इस रामलीला में सभी पात्र मातृशक्ति हैं। यह लोगों के लिए नई प्रेरणा का माध्यम बन रहा है।
बुधवार को उत्तराखंड की रामलीला देखने पहुँचे मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने स्थानीय प्रशासन से कहा कि इन्हें बुलाकर रामलीला का युगगान होना चाहिए। सीएम ने उत्तराखंड से आई बहनों का अभिनन्दन करते हुए अगले दीपोत्सव पर मंचन के लिए इस टीम को आमंत्रित भी किया। यहां उन्होंने रामलीला का शुभारंभ किया। फिर उत्तराखंड के कलाकारों के इस दल से भेंट की।
400 महिला कलाकारों वाली रामलीला
उत्तराखंड का यह दल इसलिए भी विशिष्ट है, क्योंकि इसमें करीब 400 महिलाएं कलाकार प्रतिभाग कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने कलाकारों की हौसला अफजाई भी की। 22 जनवरी के मद्देनजर इंडोनेशिया, थाईलैंड, नेपाल, श्रीलंका, मॉरीशस समेत छह देशों व अन्य राज्यों को रामलीला के लिए आमंत्रित किया है।
Updated on:
10 Jan 2024 08:33 pm
Published on:
10 Jan 2024 08:32 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
