26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

2 साल तक किया रेप, एल्बम के नाम पर पैसे भी ऐंठे; बड़े रैपर के खिलाफ पुलिस के पास पहुंची केरल की डॉक्टर

मलयालम रैपर वेदान उर्फ हीरादास मुरली पर एक डॉक्टर ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। कोच्चि पुलिस ने वेदान के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि वेदान ने 2021-2023 के बीच कई बार डॉक्टर का यौन उत्पीड़न किया और दोनों के बीच पैसों का लेन-देन भी हुआ था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोच्चि

•

image

Mukul Kumar

•

Updated: 31 Jul 2025, 2:17 PM IST

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। फोटो- IANS

मलयालम रैपर हीरादास मुरली उर्फ वेदान के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। केरल के कोच्चि में एक डॉक्टर ने वेदान के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

कोच्चि के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इस मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर हमने वेदान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच शुरू हो गई है और उसके आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। दोनों के बीच पैसों का लेन-देन भी हुआ था।

अभी तक वेदान को नहीं दिया गया नोटिस

उन्होंने बताया कि अभी तक वेदान को इस संबंध में कोई नोटिस नहीं दिया गया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह सामने आया है कि दोनों के बीच जो कुछ भी हुआ, वह कुछ अन्य लोगों को भी पता है। हम ऐसे लोगों से भी बात करेंगे। फिलहाल, उसकी शिकायत के आधार पर, हमने उसका बयान ले लिया है।

घटना रात 8 बजे की है। बुधवार को महिला डॉक्टर ने थ्रीकाकारा पुलिस स्टेशन आकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। उसने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि वेदान ने 2021 से 2023 तक उसका यौन शोषण किया।

5 अलग-अलग जगहों पर किया रेप

पीड़िता ने बताया कि जब 2021 में वह मेडिकल की छात्रा थी, तब दोनों के बीच रिश्ता शुरू हुआ। पांच अलग-अलग जगहों पर वेदान ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

उसने अपनी शिकायत में यह भी बताया कि दोनों कुछ दिनों तक साथ भी रहे। पैसों के लेन-देन के संबंध में उसने कहा कि 2021 में, जब वह अपना पहला एल्बम निकालने की तैयारी कर रहा था, उसके पास पर्याप्त पैसे नहीं थे और दो मौकों पर, उसने उसे 15,000 रुपये दिए। उसने उसकी ट्रेन यात्रा का खर्च भी उठाया और उसके लिए 8,300 रुपये दिए।

सोशल मीडिया के जरिए हुई थी मुलाकात

पीड़िता ने बताया कि दोनों की पहली मुलाकात सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। 2023 में वेदान ने पीड़िता से कहा था कि अब उसकी उसमें कोई दिलचस्पी नहीं रही और दोनों अलग हो गए।

ब्रेकअप के कारण पीड़िता को मानसिक तनाव हुआ और कई कोशिशों के बावजूद, वह उससे नहीं मिल पाई। उधर, शिकायत पर प्रतिक्रिया देते हुए, वेदान के भाई ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है और वेदान को उनके घर आए हुए काफी समय हो गया है।

हालांकि, उनके भाई ने कहा कि वे कानूनी कदम उठाएंगे। 2020 में, 25 वर्षीय हीरादास मुरली ने अपने रैप करियर की शुरुआत की और वेदान नाम अपना लिया।

वेदान पर पहले से मामला दर्ज

वेदान के खिलाफ यह पहला केस नहीं है। अप्रैल में, उन पर दो मामले दर्ज हुए थे। कनियामपुझा स्थित उनके किराए के अपार्टमेंट में मादक पदार्थों की छापेमारी के बाद उन्हें और आठ अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया था। बाद में उन्हें पुलिस थाने से जमानत पर रिहा कर दिया गया।

इसके अलावा, केरल के वन अधिकारियों को उनके हार में बाघ का दांत मिला था। जिसके बाद उन्हें उन्हें हिरासत में ले लिया गया । हालांकि, बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग