दुर्गा पूजा की धूम के बीच अचानक शोक की लहर छा गई। हमारे देश के मशहूर उद्योगपति रतन टाटा (Ratan Tata) का निधन हो गया है। वह पिछले कुछ वक़्त से बीमार चल रहे थे। उनकी मौत की खबर के बाद से ही बड़े-बड़े दिग्गज शोक पालन कर रहे है। इन सभी में देश के प्रधानमंत्री मोदी का भी नाम शामिल है। PM Modi ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए कहा, "श्री रतन टाटा जी ने भारत के सबसे पुराने और सबसे प्रतिष्ठित व्यापारिक घरानों में से एक को स्थिर नेतृत्व प्रदान किया।" उन्होंने कहा कि टाटा का प्रभाव कॉर्पोरेट जगत से कहीं आगे तक फैला हुआ था। "अपनी विनम्रता, दयालुता और हमारे समाज को बेहतर बनाने के लिए अटूट प्रतिबद्धता के कारण वे कई लोगों के प्रिय बन गए।"