Ratan Tata: देश के जाने माने उद्योगपति और टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा को आज महाराष्ट्र सरकार ने उद्योग रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया है।
देश के जाने माने उद्योगपति और टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा को आज महाराष्ट्र सरकार ने उद्योग रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया है। उनको यह सम्मान देने के लिए खुद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अपने दोनों डिप्टी सीएम उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के साथ दक्षिण मुंबई के कोलाबा स्थित उनके आवास पर पहुंचे और उन्हें यह सम्मान दिया। इस सम्मान में महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम की ओर से एक शॉल, एक प्रशस्ति पत्र और एक स्मृति चिन्ह शामिल था।
टाटा का मतलब भरोसा- मुख्यमंत्री
टाटा ग्रुप के चेयरमैन रतन टाटा को सम्मानित करने के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि रतन टाटा को 'उद्योग रत्न' के रूप में सम्मानित करने से पुरस्कार की प्रतिष्ठा बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्रों में टाटा समूह का योगदान बहुत बड़ा है और टाटा का मतलब भरोसा है। बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने पिछले 28 जुलाई को महाराष्ट्र उद्योग रत्न पुरस्कार रतन टाटा को देने का ऐलान किया था।
PM केयर्स फंड के ट्रस्टी हैं रतन टाटा
बता दें कि केंद्र सरकार ने रतन टाटा को 'PM केयर्स' फंड का ट्रस्टी भी नियुक्त किया है। ये फैसला ट्रस्ट के बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई थी।
ये भी पढ़ें: पंजाब के शिक्षा मंत्री को सांप ने काटा, ट्वीट कर दी जानकारी, जानिए अब कैसी है तबियत