21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RBI के रिटायर्ड कर्मचारी की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा, 24 घंटे में ऐसे सुलझी गुत्थी

Delhi Murder Case: दिल्ली के मंदिर मार्ग क्षेत्र में उधारी के विवाद को लेकर RBI के सेवानिवृत्त कर्मचारी की चाकू से हत्या कर दी गई। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपियों गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया।

2 min read
Google source verification

RBI के रिटायर्ड कर्मचारी की हत्या (ANI)

RBI retired Employee Murder Case: दिल्ली के मंदिर मार्ग थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक वारदात सामने आई है, जहां भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के रिटायर्ड कर्मचारी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले का खुलासा महज 24 घंटे के अंदर करते हुए एक दंपती को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोल मार्केट निवासी आजाद उर्फ जाजू और उसकी पत्नी रुबीना के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि हत्या की वजह उधारी को लेकर हुआ विवाद था।

कैसे हुई वारदात?

पुलिस के अनुसार, रविवार शाम करीब 5:36 बजे अंध विद्यालय के पास स्थित एक मकान में हमले की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही मंदिर मार्ग थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस को पहली मंजिल पर 63 वर्षीय मधो राम खून से लथपथ हालत में मिले। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कौन थे मृतक मधो राम?

मधो राम भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में MTS पद से सेवानिवृत्त कर्मचारी थे। वे अपने इलाके में शांत स्वभाव और सामान्य जीवन जीने के लिए जाने जाते थे।

उधारी बनी हत्या की वजह

जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी आजाद ने मधो राम से पैसे उधार मांगे थे। लेकिन जब उन्होंने पैसे देने से इनकार कर दिया, तो दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। यह विवाद धीरे-धीरे इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर आजाद ने चाकू से कई वार कर मधो राम की हत्या कर दी।

सबूत मिटाने की कोशिश

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि वारदात के बाद आरोपी की पत्नी रुबीना ने सबूत छिपाने की कोशिश की। उसने खून से सने कपड़ों को धोकर मामले को छिपाने का प्रयास किया, ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके।

CCTV फुटेज से हुआ खुलासा

घटना के बाद पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी जांच की मदद ली। इसी आधार पर आरोपियों की पहचान हुई। लगातार छापेमारी के बाद पुलिस ने गोल मार्केट इलाके से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

आगे की जांच जारी

फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और हत्या में इस्तेमाल चाकू की बरामदगी का प्रयास भी जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे और भी खुलासे हो सकते हैं।