21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘न्याय हो चुका है’, पहलगाम हमले की बरसी से एक दिन पहले भारतीय सेना का ट्वीट

22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई, जिससे देशभर में आक्रोश फैल गया। इसके जवाब में भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाकर पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया और सख्त कार्रवाई का संदेश दिया।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Mukul Kumar

Apr 21, 2026

Indian Army promotion rules, How promotion works in Indian Army, Salary hike in Indian Army, Indian Army ranks and promotion, Army promotion criteria India,

भारतीय सेना। (Image Source: Gemini AI)

पिछले साल 22 अप्रैल, 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों ने पर्यटकों पर हमला किया था। इसमें 26 लोगों की जान चली गई थी। इस घटना के बाद पूरे देश में पाकिस्तान के खिलाफ तनाव का माहौल था।

इस घटना के बाद भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' को लॉन्च किया था। जिसमें पाकिस्तान में घुसकर सेना आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया था।

जंग जैसी पैदा हो गई थी स्थिति

इस हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच जंग जैसी स्थिति पैदा हो गई थी। बाद में दोनों देशों ने आपसी सहमति के बाद युद्धविराम किया।

अब पहलगाम हमले को एक साल पूरे होने वाले हैं। इससे एक दिन पहले भारतीय सेना की ओर से एक्स पर एक ट्वीट शेयर किया गया है। जिसमें कहा गया है- जब इंसानियत की सीमाएं पार होती हैं, तो जवाब निर्णायक होता है। न्याय हो चुका है। भारत एकजुट है।

सेना का संदेश और उसके मायने

इस ट्वीट ने कई सवाल भी खड़े किए हैं। भारतीय सेना के इस बयान को सिर्फ एक ट्वीट नहीं माना जा रहा, बल्कि इसे एक संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

अक्सर ऐसे शब्द तब सामने आते हैं जब कोई बड़ा कदम उठाया गया हो या कोई अहम कार्रवाई पूरी हुई हो। 'न्याय हो चुका है' जैसे शब्द ने लोगों के बीच जिज्ञासा और चर्चा को और बढ़ा दिया है।

देशभर में बढ़ी चर्चा

सोशल मीडिया पर इस बयान के बाद से ही लोगों की प्रतिक्रियाएं तेजी से सामने आने लगीं। कुछ लोगों ने इसे देश की ताकत और एकता का प्रतीक बताया, तो कुछ ने इसके पीछे की घटना को लेकर सवाल उठाए। हालांकि सेना ने अपने संदेश में किसी खास घटना का जिक्र नहीं किया है, जिससे स्थिति और भी रहस्यमयी हो गई है।

क्या किसी बड़ी कार्रवाई का संकेत?

रक्षा मामलों के जानकार मानते हैं कि इस तरह के शब्द आमतौर पर किसी सफल ऑपरेशन या जवाबी कार्रवाई के बाद इस्तेमाल किए जाते हैं।

'निर्णायक जवाब' और 'न्याय' जैसे शब्द संकेत देते हैं कि सेना ने किसी चुनौती का मजबूती से सामना किया है। हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी तक कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

एकजुटता का संदेश

इस बयान का एक अहम पहलू 'भारत एकजुट है' भी है। यह लाइन साफ तौर पर बताती है कि चाहे हालात कितने भी कठिन क्यों न हों, देश एक साथ खड़ा है। ऐसे संदेश अक्सर जनता का मनोबल बढ़ाने और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने के लिए दिए जाते हैं।

पहले भी आ चुके हैं ऐसे संदेश

यह पहली बार नहीं है जब सेना ने इस तरह का संक्षिप्त लेकिन प्रभावशाली संदेश दिया हो। पहले भी कई मौकों पर ऐसे बयान सामने आए हैं, जो बाद में बड़ी घटनाओं या ऑपरेशन से जुड़े पाए गए। यही वजह है कि इस बार भी लोग इसके पीछे की सच्चाई जानने को उत्सुक हैं।