Heavy Rain Alert: मानसून के अचानक सक्रिय होने के कारण देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश हो रही है। दिल्ली-NCR में अगले दो दिन बारिश के आसार हैं। राजस्थान-मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
Heavy rain alert In Gujarat Madhya Pradesh Rajasthan: दिल्ली में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। यहां शनिवार को आसमान में काले बादल छाये रहे, तेज बारिश भी हुई, इस कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-NCR को लेकर कहा है कि 17 सितंबर तक यहां मौसम ऐसा ही रहेगा और उसके बाद फिर सोमवार से बारिश में कमी देखने को मिलेगी और तापमान बढ़ेगा। IMD ने अपने अनुमान में बताया कि 23 और 24 सितंबर के आसपास एक बार फिर दिल्ली-NCR के आसपास के इलाकों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है और रिमझिम फुहारें भी पड़ सकती हैं।
गुजरात में 18 सितंबर तक रेड अलर्ट जारी
IMD ने अपने अनुमान में बताया कि गुजरात के विभिन्न क्षेत्रों में अगले दो दिन भारी से अति भारी वर्षा की संभावना है। वर्षा के इस रेड अलर्ट में मौसम संबंधित सावधानियां बरतें तथा जल भराव, कच्चे रास्तों एवं भारी यातायात वाले क्षेत्रों में जाने से बचें।
राजस्थान में भी अलर्ट जारी
राजस्थान को लेकर दिए अपडेट में IMD ने बताया कि पूर्वी राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में 18 सितंबर तक भारी से अति भारी वर्षा की संभावना है। वर्षा के इस रेड अलर्ट में मौसम संबंधित सावधानियां बरतें तथा जल भराव, कच्चे रास्तों एवं भारी यातायात वाले क्षेत्रों में जाने से बचें।
मध्य प्रदेश में भी रेड अलर्ट जारी
पिछले कुछ दिनों से मध्य प्रदेश में खूब बारिश हो रही है। यही हाल आज भी जारी रहा। एमपी को लेकर अपने ताजा अपडेट में IMD ने बताया कि पश्चिमी मध्य प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भारी से अति भारी वर्षा की संभावना है। वर्षा के इस रेड अलर्ट में मौसम संबंधित सावधानियां बरतें तथा जल भराव, कच्चे रास्तों एवं भारी यातायात वाले क्षेत्रों में जाने से बचें।