7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

त्योहार पर राहत : 25 अगस्त को ही मिल जाएगी इस प्रदेश के कर्मचारियों-पेंशनरों को वेतन-पेंशन

कार्मिक मंत्रालय के अनुसार, रक्षा, डाक और दूरसंचार विभाग के सभी सरकारी कार्यालयों पर सैलरी पहले बंटेगी।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Ashish Deep

Aug 22, 2025

Bhavantar Yojana

Bhavantar Yojana (फोटो सोर्स : AI)

केंद्र सरकार ने त्योहार को देखते हुए बड़ा फैसला किया है। केरल में तैनात सभी केंद्रीय कर्मचारियों, औद्योगिक श्रमिकों और पेंशनभोगियों को अगस्त माह का वेतन, मजदूरी और पेंशन 25 अगस्त 2025 (सोमवार) को ही जारी कर दी जाएगी। ऐसा ओणम त्योहार को देखते हुए किया गया है। कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार, यह व्यवस्था रक्षा, डाक और दूरसंचार विभाग सहित सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालयों पर लागू होगी।

क्या कहा गया है आदेश में?

केंद्रीय कर्मचारी अगस्त महीने का वेतन अग्रिम रूप से 25 अगस्त को मिल जाएगा। औद्योगिक कर्मचारी को मजदूरी भी इसी तारीख को दी जाएगी और पेंशनरों को बैंक और पे-एंड-अकाउंट ऑफिस (PAOs) को भी निर्देश दिए गए हैं कि उसी दिन पेंशन बंट जाए।

एडवांस पेमेंट होगा एडजस्ट

सरकार ने साफ किया है कि यह पेमेंट एडवांस के तौर पर किया जा रहा है। अगस्त 2025 का पूरा वेतन, मजदूरी या पेंशन तय होने के बाद अंतिम समायोजन किया जाएगा। अगर कोई एडजस्टमेंट बनता है तो वह अगस्त महीने की अंतिम सैलरी या पेंशन से ही कर लिया जाएगा।

बैंक और मंत्रालयों को दिए निर्देश

केंद्र सरकार ने सभी मंत्रालयों और विभागों से कहा है कि वे केरल स्थित अपने-अपने दफ्तरों को इस आदेश की जानकारी तुरंत भेज दें। वहीं, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को भी कहा गया है कि वह राज्य में मौजूद सभी बैंकों की शाखाओं तक यह सूचना तत्काल पहुंचाए ताकि समय पर पेमेंट निकल सके।