Republic Day Parade : फुल ड्रेस रिहर्सल देख खुश हुए दर्शक, दिल्ली-एनसीआर में लगा जाम
दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड के लिए कर्तव्य पथ पर आज 23 जनवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल चल रही है। गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल देखने बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल के चलते कई रास्ते बंद रहे। जिस वजह से दिल्ली-एनसीआर की कई सड़कों पर लंबा जाम लगा रहा। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, रिहर्सल विजय चौक से शुरू होकर कर्तव्य पथ, सी-हेक्सागन, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर से होते हुए लालकिले पर समाप्त हुई। परेड के समाप्त होने तक विजय चौक से इंडिया गेट तक कर्तव्य पथ पर किसी भी यातायात की अनुमति नहीं दी गई।