
Rajya Sabha Election 2024: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने पार्टी के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता मनोज कुमार झा और संजय कुमार यादव को राज्यसभा का प्रत्याशी घोषित किया है। दोनों नेता गुरुवार को नामांकन दाखिल करेंगे। पार्टी ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से दोनों नेताओं को शुभकामनाएं दी है। राजद ने अहमद अशफाक करीम के स्थान पर संजय यादव को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। राजद के प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद के निर्देशानुसार दोनों को उम्मीदवार बनाया गया है।
छह सीटों पर खत्म हो रहा कार्यकाल
मनोज झा का राज्यसभा जाना पहले से तय माना जा रहा था। जबकि, संजय यादव की राजनीति में इसे प्रवेश माना जा रहा है। बिहार से राज्यसभा की छह सीटों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, जिसमें जदयू और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की दो-दो तथा भाजपा और कांग्रेस की एक-एक सीट शामिल हैं। जिन सांसदों का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होगा, उनमें जदयू के वशिष्ठ नारायण सिंह और अनिल हेगड़े, भाजपा के सुशील कुमार मोदी, राजद के मनोज कुमार झा और अशफाक करीम और कांग्रेस के अखिलेश प्रसाद सिंह शामिल हैं।
भाजपा और कांग्रेस ने भी बनाया उम्मीदवार
बुधवार को भाजपा की ओर से डॉ. भीम सिंह एवं धर्मशीला गुप्ता ने राज्यसभा उम्मीदवारी के लिए नामांकन का पर्चा भरा है। नामांकन के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं विजय सिन्हा सहित एनडीए के कई नेता मौजूद थे। कांग्रेस की ओर से डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।
Published on:
14 Feb 2024 09:57 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
