25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजद विधायक फतेह सिंह ने मां दुर्गा को बताया काल्पनिक, और क्या-क्या कहा वीडियो में देखिए

JD MLA Statement regarding goddess Durga: राजद विधायक फतेह बहादुर सिंह ने दुर्गा देवी को काल्पनिक बताकर बिहार की राजनीति में भूचाल ला दिया है।

2 min read
Google source verification
RJD MLA Fateh Bahadur Singh

RJD MLA Fateh Bahadur Singh

राष्ट्रीय जनता दल के विधायक फतेह बहादुर सिंह ने मां दुर्गा को कहानी का काल्पनिक पात्र बताकर बिहार की राजनीति में भूचाल खड़ा कर दिया है। राजद एमएलए ने कहा कि वह देवी दुर्गा और 33 करोड़ देवी और देवताओं के अस्तित्व को मान लेता हूं लेकिन जब अंग्रेज भारत आए और भारत को गुलाम बनाया तब देश की आबादी 30 करोड़ थी तब मां दुर्गा क्या कर रही थीं? उन्होंने कहा कि मैं उन लोगों से यह पूछना चाहता हूं कि मां दुर्गा ने महिषासुर के करोड़ों यौद्धाओं के साथ युद्ध किया और उन्हें मार गिराया था। अगर यह सच है तो फिर मुट्ठीभर अंग्रेज हमें गुलाम कैसे बना बैठे? फतेह सिंह बिहार के देहरी विधानसभा से विधायक हैं।

विधायक ने महिषासुर को अपना पूर्वज बताया

फतेह बहादुर ने कहा कि देवी दुर्गा कहानी की एक काल्पनिक पात्र हैं। उनका कोई अस्तित्व नहीं है। वह एक मनगढंत पात्र हैं और इसमें कोई सत्यता नहीं है। उन्होंने यह दावा किया कि महिषासुर उनके पूर्वज हैं। उन्होंने आगे कहा कि जब ब्रिटिश शासकों ने भारत पर हमला किया तब तीनों लोकों की देवी मानी जाने वाली देवी दुर्गा ने हमारी रक्षा क्यों नहीं की?

दुर्गापूजा उत्सव को बताया फिजूलखर्ची

उन्होंने दुर्गापूजा को उत्सव को मनाने को फिजूलखर्ची बताया। उन्होंने वाल्मीकि रामायण का हवाला देते हुए कहा कि गौतम बुद्ध सबसे पहले यहां आए, उसके बाद भगवान राम आए। हमारी भगवान शिव और देवी दुर्गा को लेकर आपत्ति है।

नित्यानंद राय ने कहा- यह बेहद शर्मनाक बयान

भारत के गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि ये लोग नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव का आर्शीवाद पाकर सनातन धर्म की निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि मैं नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव से पूछना चाहता हूं कि फतेह बहादुर सिंह का बयान अच्छा है या बुरा? राजद, कांग्रेस और घमंडिया गठबंध के नेतागण की हिंदू देवी और देवताओं का अपमान करना आदत में शामिल हो गया है। यह बयान शर्मनाक और निंदनीय है।

यह भी पढ़ें- अब टाटा भारत में देशी और विदेशी बाजारों के लिए बनाएगा एप्पल आईफोन, इस कंपनी से डील हुई पक्की