9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुंबई-गोवा हाईवे पर सड़क हादसा, डंपर से टकराई कार, दो महिलाओं समेत तीन की मौत

Mumbai Goa Highway Accident: रत्नागिरी के लांजा में मुंबई-गोवा हाईवे पर क्रेटा कार की खड़े डंपर से टक्कर में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई।
2 min read
Google source verification
accident on Mumbai-Goa Highway

मुंबई-गोवा हाईवे पर हादसा (फोटो- आईएएनएस)

Ratnagiri Road Accident: महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में मुंबई-गोवा हाईवे पर एक सड़क हादसा सामने आया है। लांजा इलाके में एक क्रेटा कार की खड़े डंपर से जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए लांजा ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

मुंबई से लौटते समय रास्ते में हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा रत्नागिरी जिले के लांजा क्षेत्र में मुंबई-गोवा हाईवे पर लांजा रेस्ट हाउस के पास हुआ। शुरुआती जांच में पता चला है कि मुंबई के अग्रीपाड़ा इलाके का रहने वाला एक परिवार गोवा घूमने गया था। गोवा से वापस मुंबई लौटते समय उनकी क्रेटा कार हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि कार की टक्कर सड़क किनारे खड़े डंपर से हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के अगले हिस्से के पूरी तरह परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास मौजूद लोग मदद के लिए तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए।

स्थानीय लोगों ने घायलों को कार से बाहर निकाला

हादसे के बाद मौके पर मौजूद ने राहत कार्य शुरू किया। लोगों ने कार में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने की कोशिश की और पुलिस को इसकी सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर लांजा ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया। वहीं, हादसे में जान गंवाने वाले तीनों लोगों के शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

दो महिलाओं और युवक की मौत

इस सड़क हादसे में दो महिलाओं और एक युवक की मौत हुई है। वहीं, कार में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस मृतकों की पहचान करने और उनके परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया में जुटी हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि डंपर सड़क किनारे खड़ा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। हालांकि, दुर्घटना की वास्तविक वजह का पता पुलिस की जांच के बाद ही चल पाएगा।

मुंबई-गोवा हाईवे पर सड़क सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता

मुंबई-गोवा हाईवे पर पहले भी कई बार गंभीर सड़क हादसे सामने आ चुके हैं। ऐसे में वाहन चालकों से लगातार अपील की जाती रही है कि वे तेज रफ्तार से बचें, यातायात नियमों का पालन करें और सफर के दौरान विशेष सावधानी बरतें।