
मैहर में ट्रक से टकराई कार (फोटो- पीटीआई एक्स पोस्ट)
Road Accident: मध्य प्रदेश के मैहर जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां नेशनल हाइवे 30 पर मंगलवार तड़के कार और ट्रक की टक्कर से एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति अभी भी गंभीर रूप से घायल है। शुरुआती जानकारी के अनुसार कार सवार परिवार किसी के जन्मदिन समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहा था इसी बीच रास्ते में उनकी SUV अनियंत्रित होकर ट्रक से जा भिडी। पुलिस के अनुसार दुर्घटना तेज रफ्तार और नियंत्रण बिगड़ने के कारण हुई है और फिलहाल मामले की जांच जारी है।
Updated on:
07 Jul 2026 10:11 am
Published on:
07 Jul 2026 10:11 am
