केंद्र सरकार ने मंगलवार को सड़क हादसों के पीड़ितों के लिए एक महत्वपूर्ण और राहतकारी योजना की घोषणा की, जिसका उद्देश्य देशभर में हादसे के शिकार लोगों को तत्काल चिकित्सा सुविधा प्रदान करना है। इस नई पहल, जिसे ‘सड़क दुर्घटना पीड़ितों का कैशलेस उपचार योजना, 2025’ नाम दिया गया है, के तहत सड़क हादसों में घायल व्यक्तियों को कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। मीडिया के अनुसार, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने इस योजना को आधिकारिक तौर पर अधिसूचित कर दिया है, जो सड़क सुरक्षा और पीड़ितों के कल्याण की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।