29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रियंका गांधी लड़ेंगी 2024 का लोकसभा चुनाव! रॉबर्ट वाड्रा ने दिए बड़े संकेत

Priyanka Gandhi 2024 Lok Sabha Election: बिजनसमैन रॉबर्ट वाड्रा ने संकेत दिए है कि उनकी पत्नी प्रियंका गांधी के 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ सकती है। रॉबर्ट वाड्रा का कहना है कि संसद में होने के लिए उनके पास सारी योग्यताएं हैं।

2 min read
Google source verification
रॉबर्ट वाड्रा और उनकी पत्नी प्रियंका गांधी

रॉबर्ट वाड्रा और उनकी पत्नी प्रियंका गांधी

Priyanka Gandhi 2024 Lok Sabha Election: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव लड़ सकती है। प्रियंका के पति बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में यह संकेत दिए है। इंटरव्यू में रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि प्रियंका गांधी के अंदर संसद में जाने के लिए सारी खूबियां हैं। जो एक अच्छे नेता में होनी चाहिए। वह वहां अच्छा काम करेंगी। उम्मीद है कांग्रेस पार्टी यह स्वीकार करेगी। रॉबर्ट वाड्रा ने मीडिया के सामने आकर साफ संकेत दे दिए है कि वह 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ने जा रही है। माना जा रहा है कि इस बारे में जल्द ही कांग्रेस पार्टी की तरफ से ऐलान कर दिया जाएगा।


प्रियंका गांधी को संसद में होना चाहिए, वह बहुत अच्छा काम करेंगी

बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा कि उन्हें लगता है कि वो (प्रियंका गांधी) संसद में होनी चाहिए। निश्चित ही उन्हें लोकसभा में होना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि प्रियंका के पास बहुत सारी खूबियां हैं। वह संसद में बहुत बढ़िया काम कर सकती है। वह लोकसभा में होने की योग्यता रखती हैं।

उम्मीद है कांग्रेस पार्टी यह स्वीकार करेगी
रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि अगर वो संसद जाती हैं तो उनको बहुत खुशी होगी। वह वहां अच्छा काम करेंगी। वह वहां होने की हकदार हैं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि कांग्रेस पार्टी यह स्वीकार करेगी। प्रियंका के लिए पार्टी बढ़िया योजना तैयार करेगी।

रॉबर्ट वाड्रा ने बीजेपी पर किया पलटवार

संसद में अपनी तस्वीर दिखाए जाने को लेकर रॉबर्ट वाड्रा ने बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की भी गौतम अडानी के प्लेन में साथ बैठने की कई तस्वीरें हैं। हम इस पर सवाल क्यों नहीं करते हैं? कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इसके बारे में संसद में कई सवाल पूछ चुके हैं, लेकिन वो उसका जवाब नहीं देते हैं।

Story Loader