24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Makar Sankranti 2024 : मकर संक्रांति पर वियाग्रा और शिलाजीत खाकर लड़ेगा मुर्गा, करोड़ों रुपए का लगेगा दांव

Makar Sankranti 2024 : मकर संक्रांति के मौके पर आंध्रप्रदेश में मुर्गों की लड़ाई होने जा रही है। इसके लिए ही तमाम प्रकार के उपाय किए जा रहे हैं। जानिए ऐसा आखिर किया क्यों जा रहा है...

less than 1 minute read
Google source verification
rooster_cockfight_on_makar_sankranti_after_consuming_viagra_and_shilajit.png

Makar Sankranti 2024 : देश में मकर संक्रांति की तैयारी अपने पूर शबाब पर है। इसी बीच आंध्रप्रदेश से एक बड़ी हैरान कर देने वाली खबर आ रहे है। यहां मकर संक्रांति पर होने वाली मुर्गों की लड़ाई के लिए मुर्गों को शिलाजीत और वियाग्रा खिलाया जा रहा है। इसके साथ ही मुर्गों को स्टेरॉयड भी दिया जा रहा है। गौरतलब है कि आंध्रप्रदेश के ग्रामीण इलाकों में मकर संक्रांति के उत्सव पर मुर्गों की लड़ाई एक अभिन्न अंग है। यह लड़ाई प्रमुख रूप से गुंटूर, कृष्णा और दोनों गोदावरी जिलों में होती है। इस साल मकर संक्रांति का उत्सव 14 से 16 जनवरी तक है। ऐसे में मुर्गों की लड़ाई के अखाड़े पूरी तरह तैयार कर लिए गए हैं।

मुर्गों पर लगता है करोड़ों रूपए का दांव
मुर्गों की इस लड़ाई से पहले इन्हें लड़ाई के लिए बहुत ही प्रशिक्षित किया जाता है। इसके साथ ही इनकी लड़ाई पर करोड़ों रुपए के व्यारे न्यारें होते हैं। दर्शक से लेकर प्रमुख व्यक्ति तक इन मुर्गों पर लाखों रुपए का दांव लगाते हैं और मुर्गों की मौत से यह जीत हार तय होती है। इनके पंजों विशेष प्रकार के नाखून भी लगाए जाते हैं। संक्रांति में मुर्गों की इस लड़ाई में करोड़ों रुपए का लेनदेन हो जाता है।

बीमारी के कारण बुरा हाल
आंध्रप्रदेश में इस बार मुर्गों में रानीखेन नाम की बीमारी आ गई थी। इसके कारण मुर्गे इस बार कमजोर हो गए हैं। ऐसे में संक्रांति से पहले लड़ाई में ताकत के लिए शिलाजीत, वियाग्रा 100 और विटामिन की गोलियां दी जा रही हैं।


यह भी पढ़ें :ये है भारत का सबसे महंगा टोलब्रिज, हर माह चुकाना होगा 79 हजार रुपए टोल