
Rahul Gandhi During Sambhidhan Par Charcha
Samvidhan Pe Charcha Today Update: लोकसभा में संविधान पर बहस के दौरान राहुल गांधी (Rahui Gandhi) ने महाभारत के धनुर्धर एकलव्य का उदाहरण मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने लोकसभा में अपने भाषण के दौरान कहा कि जिस तरीके से एकलव्य का अंगूठा काट लिया गया था। अब मोदी सरकार उसी तरीके से पिछड़े, दलित और युवाओं का अंगूठा काट रही है। भारत के संविधान को अपनाने की 75वीं वर्षगांठ पर चर्चा के दौरान, लोकसभा नेता राहुल गांधी कहा, 'जब आपने अग्निवीर लागू किया, तो आपने युवाओं का अंगूठा काट दिया। जब आपके पेपर लीक होते हैं तब आपने भारत के युवाओं का अंगूठा काट दिया। आज, आपने दिल्ली के बाहर किसानों पर आंसू गैस के गोले छोड़े, आपने किसानों पर लाठीचार्ज किया। किसान आपसे MSP की मांग करते हैं, लेकिन आप उन्हें मुनाफा दिलाते हैं। दारो मत, आप कहते हैं, हम आपका अंगूठा काट देंगे।'
नेता प्रतिपक्ष ने भारत के संविधान को अपनाने की 75वीं वर्षगांठ पर चर्चा के दौरान कहा, 'इसी दिल्ली में सालों पहले एकलव्य नाम के एक युवक ने तपस्या की। एकलव्य जब शिक्षा लेने के लिए ब्राह्मण द्रोणाचार्य के पास गए, तो उन्होंने एकलव्य को इसलिए शिक्षा प्रदान नहीं की, क्योंकि एकलव्य दलित युवक था। राहुल ने कहानी को आगे बढ़ाते हुए कहा कि एक दिन एकलव्य के काम को देखते हुए द्रोणाचार्य ने उसका अंगूठा ही मांग लिया। वही अंगूठा जो उसका भविष्य था। ये कहानी हम सबने सुनी है।'
1. राहुल गांधी ने कहा कि उद्योगपति गौतम अडानी को पोर्ट से लेकर एयरपोर्ट तक दिया जा रहा है। क्या इससे सरकार युवाओं का अंगूठा नहीं काट रही है?
2. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अग्निवीर योजना लागू की गई है। जो युवक फौज में शामिल होना चाहते थे सरकार उन युवकों का अंगूठा काट रही है।
3. कांग्रेस नेता ने कहा कि नई भर्ती सरकार सीधे लैटरल एंट्री से कर रही है। इससे मोदी सरकार सीधे तौर पर OBC युवाओं का अंगूठा काटा जा रहा है।
4. राहुल ने कहा कि मुंबई के धारावी की जमीन उद्योगपतियों को दी जा रही है। मोदी सरकार का यह फैसला धारावी वासियों के लिए अंगूठा काटने जैसा ही है।
5. राहुल गांधी ने संसद में पेपर लीक का मुद्दा उठाया। कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा सरकार के रहते 70 पेपर लीक हुए। इसके जरिए सीधे तौर पर अभ्यर्थियों का अंगूठा काटा जा रहा है।
संबंधित विषय:
Published on:
14 Dec 2024 04:05 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
PM नरेन्द्र मोदी
