24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / Samvidhan Pe Charcha: ‘संविधान में भगत सिंह और वीर सावरकर का भी योगदान’, राजनाथ सिंह के इस बयान पर प्रियंका गांधी ने किया जोरदार पलटवार

Samvidhan Pe Charcha: ‘संविधान में भगत सिंह और वीर सावरकर का भी योगदान’, राजनाथ सिंह के इस बयान पर प्रियंका गांधी ने किया जोरदार पलटवार

Samvidhan Pe Charcha: लोकसभा में आज संविधान पर चर्चा हुई। भाजपा की ओर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बहस की शुरुआत की। वहीं, विपक्ष की ओर से वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) ने जवाब देते हुए लोकसभा में अपना पहला भाषण दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Akash Sharma

•

Updated: 13 Dec 2024, 8:53 PM IST

Sambidhan Par Charcha Priyanka Gandhi Vs Rajnath Singh

Sambidhan Par Charcha Priyanka Gandhi Vs Rajnath Singh

Samvidhan Pe Charcha: कांग्रेस नेता और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने शुक्रवार को लोकसभा में अपना पहला भाषण दिया। प्रियंका गांधी से पहले लोकसभा में संविधान पर चर्चा (Constitution Day Debate) में राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। BJP की ओर से राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस संविधान को बचाने का नारा देती है, लेकिन दूसरी तरफ यही कांग्रेस संविधान का अपमान भी करती है। कांग्रेस ने 1973 में संविधान के तहत सभी मूल्यों को ताक पर रख दिया था। राजनाथ सिंह ने कहा कि संविधान किसी एक पार्टी की देन नहीं है, इसमें भगत सिंह और वीर सावरकर का भी योगदान है। वीर सावरकर का नाम सुनते ही विपक्ष ने सदन में हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद प्रियंका गांधी ने राजनाथ के संबोधन पर जोरदार पलटवार किए।

नेहरू को छोड़िए, BJP ने क्या किया ये बताएं- प्रियंका

प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “सत्तापक्ष के हमारे कई साथी अतीत की बात करते हैं कि जवाहर लाल नेहरू ने क्या किया। अरे, वर्तमान की बात कीजिए आप लोग क्या कर रहे हैं। आपकी क्या जिम्मेदारी है। आप लोग अतीत की बात करके अपनी जिम्मेदारियों से बच रहे हैं, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है। वायनाड से लेकर ललितपुर तक इस देश का किसान रो रहा है। आपदा आती है, तो राहत की बात नहीं की जाती है। इस देश का किसान आज भगवान के भरोसे है। यह सरकार लगातार किसानों के हितों की अनदेखी कर उद्योगपतियों के लिए ही कानून बना रही है। कृषि कानून उद्योगपतियों के लिए बनाए गए।

संविधान ही हमारी आवाज है- प्रियंका गांधी वाड्रा

प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने संबोधन में कहा कि संविधान ही हमारी आवाज है। संविधान ने हमें चर्चा का हक दिया है। संविधान ने आम आदमी को सरकार बदलने की भी ताकत दी है। हमारा संविधान न्याय की गारंटी देता है। संविधान हमारा कवच है। पिछले 10 सालों में इस सुरक्षा कवच को तोड़ने का प्रयास किया गया है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा, “हमारे संविधान ने आर्थिक न्याय की नींव डाली। किसानों, गरीबों को जमीन बांटी। पहले जब संसद चलती थी, तो बेरोजगारी और महंगाई पर चर्चा होती थी। लोगों को उम्मीदें होती थी कि संसद में हमारे मुद्दे को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा होगी। आज ऐसा बिल्कुल भी देखने को नहीं मिल रहा है।'

ये भी पढ़ें: अल्लू अर्जुन को मिली राहत, ‘पुष्पा’ को गिरफ्तारी के बाद HC से मिली अंतरिम जमानत