14 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संजय राउत का दावा, मुंबई को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की साजिश कर रही बीजेपी

संजय राउत ने मुंबई को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी मुंबई को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की साजिश कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए पैसे एकत्रित किया जा रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Abhishek Kumar Tripathi

Apr 08, 2022

sanjay-raut-s-claims-bjp-conspiring-make-mumbai-a-union-territory.jpg

संजय राउत का दावा, मुंबई को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की साजिश कर रही बीजेपी

शिवसेना नेता संजय राउत ने आज शुक्रवार को बीजेपी पर आरोप लगाया है कि वह मुंबई को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की साजिश कर रही है। उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय में एक प्रजेंटेशन भी दिया गया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने पास इसके बारे में सबूत होने का भी दावा किया है। शिवसेना नेता राउत ने कहा कि भाजपा के पूर्व सांसद किरीट सोमैया, बीजेपी के नेता और बिल्डरों व व्यापारियों का एक समूह भी इस साजिश का हिस्सा था।


सबूत होने का दावा

संजय राउत ने यह दावा किया है कि मुंबई को केंद्र शासित प्रदेश बनाने के बारे में एक प्रेजेंटेशन भी दी जा चुकी है। इसके लिए बैठक भी हो चुकी है और अब इसके लिए पैसा जुटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैं पूरी जिम्मेदारी से कह रहा हुं कि यह पिछले दो महीनों से चल रहा है। मैं जो कह रहा हुं उसको प्रमाणित करने के लिए मेरे पास सबूत भी है।


शिवसेना सांसद ने दावा किया कि, पूर्व सांसद किरीट सोमैया वाला समूह अगले कुछ महीनों में अदालत जाने वाला है। यह समूह वहां यह दावा कर सकता है कि महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठी लोगों का प्रतिशत बहुत कम हो गया है इसलिए शहर को केंद्र शासित प्रदेश बनाया जाना चाहिए।


संजय राउत पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) कर चुकी है बड़ी कार्रवाई

पत्रा चाल भूमि घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने संजय राउत की करोड़ों की संपत्ति जप्त कर ली है। ईडी ने पीएमएलए जांच में संजय राउत से जुडे़ अलीबाग के 8 प्लॉट व मुंबई के को जप्त कर लिया है। पत्रा चाल भूमि घोटाला 1034 करोड़ रूपयों का बताया गया है।