8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सतीश कौशिक की मौत मामले में नया मोड़, फॉर्महाउस से ‘दवाएं’ जब्त, गेस्ट लिस्ट और आयोजक कारोबारी की तलाश

Satish kaushik Death Case: बॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक की मौत मामले में पुलिस जांच तेज हो चली है। पुलिस जांच से इस केस में नया मोड़ आया है। दिल्ली पुलिस ने फॉर्महाउस से कुछ 'दवाएं' जब्त की है। पुलिस अब फॉर्महाउस पर आयोजित उस पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों की लिस्ट निकाल रही है।

2 min read
Google source verification
satish_kaushik.jpg

Satish kaushik Death Case: Delhi Police enquiry at FarmHouse recovered some 'medicines'

Satish kaushik Death Case: हिंदी सिनेमा के फेमस एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक का 66 वर्ष की उम्र में बीते गुरुवार को निधन हो गया। उनके निधन से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री शोक में डूबी है। शुरुआती जांच में सतीश कौशिक की मौत का कारण हार्ट अटैक को बताया गया था। लेकिन अब इस मामले में नया मोड़ आया है। दिल्ली के जिस फॉर्महाउस पर होली खेलते समय सतीश कौशिक की तबियत बिगड़ी थी, वहां से पुलिस ने कुछ 'दवाएं' जब्त की है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अब फॉर्महाउस पर आयोजित पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों की लिस्ट निकाल रही है। साथ ही उस पार्टी के आयोजक कारोबारी की तलाश भी कर रही है। मालूम हो कि सतीश कौशिक मूलरूप से दिल्ली के रहने वाले थे। 7 मार्च को मुंबई में बॉलीवुड के दोस्तों के साथ होली खेलने के बाद 8 मार्च को दिल्ली आए थे। जहां उन्होंने साउथ वेस्ट दिल्ली के एक फॉर्महाउस पर आयोजित पार्टी में शिरकत की थी।


साउथ वेस्ट दिल्ली के फॉर्महाउस पर हुई थी पार्टी-

सूत्रों से मिली खबर से मुताबिक साउथ वेस्ट दिल्ली के फॉर्महाउस पर उस होली पार्टी का आयोजन किसी कारोबारी की ओर से की गई थी। हालांकि आयोजक कारोबारी का नाम अभी सामने नहीं आया है। लेकिन दिल्ली पुलिस उस कारोबारी की तलाश कर रही है। उस दिन फॉर्म हाउस पर क्या-क्या हुआ था, इसकी जानकारी पता करने के लिए आयोजक के साथ-साथ पार्टी में शामिल सभी लोगों की तलाश तेज हो चली है।


फॉर्महाउस से पुलिस ने जब्त की कुछ दवाएं-


न्यूज एजेंसी एएनआई ने दिल्ली पुलिस के सूत्रों के हवाले से जानकारी दी कि सतीश कौशिक की मौत मामले में पुलिस विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। दिल्ली पुलिस की एक टीम साउथ वेस्ट दिल्ली के उस फॉर्महाउस पर पहुंची, जहां होली पार्टी का आयोजन किया गया था। टीम ने वहां से कुछ दवाएं जब्त की है।


गेस्टलिस्ट और आयोजक कारोबारी की तलाश-

सूत्रों ने बताया कि यह पार्टी एक कारोबारी के फॉर्महाऊस पर आयोजित की गई थी। पुलिस पार्टी में शामिल होने वाली गेस्टलिस्ट को खंगाल रही है। साथ ही कारोबारी की तलाश भी कर रही है। बताते चले कि होली पार्टी के बाद उनकी तबियत लगातार बिगड़ती गई। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए फोर्टिस हॉस्पिटल लाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की भरपूर कोशिश की। लेकिन डॉक्टरों की कोशिश नाकाम रही। गुरुवार तड़के उनके निधन की खबर सामने आई थी।

यह भी पढ़ें - अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए सतीश कौशिक, जानिए परिवार में कौन-कौन? अंतिम संस्कार में रोते दिखे ये स्टार