10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सतीश पूनिया को हरियाणा तो अरुण सिंह को आंध्र की जिम्मेदारी, BJP ने चुनाव से पहले राजस्थान का प्रभारी भी बदला

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा ने तीन राज्यों के प्रभारी और सह-प्रभारियों को बदला है।

less than 1 minute read
Google source verification
bjp8_1.jpg

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा ने तीन राज्यों के प्रभारी और सह-प्रभारियों को बदला है। बीजेपी ने राजस्थान, हरियाणा और आंध्र प्रदेश में नए प्रभारी और प्रभारी लगाए हैं। जहां राजस्थान भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतीश पूनिया को हरियाणा का प्रभार दिया गया है। तो वहीं राजस्थान के प्रभारी रहे अरुण सिंह को आंध्र प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है। वहीं राजस्थान की जिम्मेदारी विनय सहस्त्रबुद्धे को दी गई है।

बीजेपी ने 3 राज्यो के चुनाव प्रभारी और सह प्रभारियों को बदला

1. राजस्थान - डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे, विजया रहाटकर और प्रवेश शर्मा (प्रभारी/सह-प्रभारी)

2. हरियाणा - डॉ. सतीश पूनिया और सुरेंद्र सिंह नागर

3. आंध्रप्रदेश - अरुण सिंह और सिद्धार्थ नाथ सिंह

आगामी चुनाव के लिए भाजपा के पास 10 रिपोर्ट कार्ड

2024 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के पास 10 साल का रिपोर्ट कार्ड है। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना हो या फिर राम मंदिर बनाना और नागरिकता संशोधन कानून लागू करना हो या फिर पार्टी शासित उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता का मॉडल देश के सामने रखना हो। इसलिए पिछले दो चुनावों से कहीं ज्यादा इस बार पार्टी के पक्ष में माहौल लगता है। पार्टी नेताओं को लगता है कि इस बार पार्टी अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ सकती है।