
कर्नाटक चुनाव: सट्टा बाजार में सटोरियों ने इस पार्टी पर खेल बड़ा दांव, जमकर बरस रहे हैं पैसे
कर्नाटक विधानसभा चुनाव मतगणना में कांग्रेस बहुमत के बेहद करीब आ रही है। एग्जिट पोल के बाद सट्टा बाजार ने भी कर्नाटक चुनाव में सट्टा लगा। और सट्टा पर लगी बाजी सही साबित हो रही है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में सट्टा बाजार चलाने वाले सटोरियों ने कांग्रेस पर अपना पैसा यह कहते हुए लगाया था कि, कांग्रेस 224 सदस्यीय राज्य विधानसभा में लगभग 120-140 सीटें जीतेगी। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शनिवार को उस समय हार मान ली, जब कांग्रेस ने चुनाव आयोग के नवीनतम परिणामों के आंकड़ों के अनुसार 129 सीटों पर बढ़त बना ली थी। कर्नाटक चुनाव के लिए सट्टा बाजार ने कांग्रेस को 130 से 140 सीटें दी थीं। भाजपा को 70 से 80 सीटें जीतने का अनुमान लगाया गया था। उसके बाद जद (एस) को 22 सीटें मिली थीं। अब तक अनुमान काफी सटीक साबित हो रहे हैं। भाजपा 66 सीटों पर और जद (एस) 22 सीटों पर आगे चल रही है।
बजरंग बली मुद्दा ने भाजपा को हिंदू वोट दिलाए बहुमत नहीं
हापुड़ सट्टा बाजार के एक सट्टेबाज ने कहा, हमने कहा था कि कर्नाटक में कांग्रेस मजबूत दिख रही है, और हम सही थे। हमने यह भी अनुमान लगाया था कि बजरंग बली का मुद्दा केवल बीजेपी को हिंदू वोट हासिल करने में मदद कर रहा था, पूर्ण बहुमत नहीं।
फलौदी सट्टा बाजार की भविष्यवाणी सही
फलौदी सट्टा बाजार से जुड़े लोगों ने कहाकि, कांग्रेस पार्टी को 137 सीटें मिलने की संभावना है, जबकि भाजपा को सिर्फ 55 सीटें मिलने की उम्मीद है। फलौदी सट्टा बाजार ने जनता दल-सेक्युलर को 30 सीटें मिलने का अनुमान जताया है।
पालनपुर सट्टा बाजार ने भी कांग्रेस पर लगाया दांव
पालनपुर सट्टा बाजार के अनुसार, कांग्रेस को 141 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि बीजेपी को 57 सीटें मिलने का अनुमान है। जेडीएस को 24 सीटें मिलने की संभावना है।
सट्टा बाजार इन तीन राज्यों में की थी सटीक भविष्यवाणी
इससे पहले सट्टा बाजार ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) की जीत, हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की जीत और उत्तर प्रदेश में बीजेपी की जीत की सटीक भविष्यवाणी की थी।
कांग्रेस को बहुमत, भाजपा के हाथ से सत्ता फिसली
कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों पर 10 मई को मतदान हुआ था। रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिलता दिख रहा है। भाजपा के हाथ से सत्ता फिसलती दिख रही है, जबकि जेडीएस इस बार भी तीसरे नंबर पर है। रुझानों में कांग्रेस पार्टी 120 से ज्यादा सीटों पर आगे है। भाजपा 68 सीटों पर आगे है. जबकि जेडीएस तीसरे नंबर पर है। कांग्रेस ने बेंगलुरु के 5 स्टार हिल्टन होटल में 50 कमरे बुक किए हैं। जीते हुए विधायकों को रात 8 बजे तक होटल में पहुंचने के लिए कहा गया है। कल कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी।
Updated on:
13 May 2023 02:57 pm
Published on:
13 May 2023 02:54 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
