29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमीर महिलाओं की तिजोरी तक कैसे सेंध लगाई जालसाज सविता ने, जानिए पुलिस ने क्या बताई थ्योरी

Paisa Double Trap : कई महिलाएं जालसाज सविता की बातों में आ जातीं और पैसा दे डालती थीं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashish Deep

Jul 11, 2025

trap 1

Paisa Double Trap : सोशल मीडिया पर एक्टिव अमीर महिलाओं को पार्टी में बुलाती थी। Patrika

बेंगलुरु में पुलिस ने एक 49 साल की शातिर महिला को गिरफ्तार किया है, जो अमीर महिलाओं को Kitty Party में बुलाकर उनका भरोसा जीत लेती थी और ऐसा करके उसने 5 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी कर डाली। पुलिस ने सविता जी नाम की महिला के साथ उसके सहयोगी पुनीत पी को भी गिरफ्तार किया है। वह बेंगलुरु के बसवेश्वरनगर की किर्लोस्कर कॉलोनी में रहती है।

ठगी का शिकार करीब 30 महिलाओं ने उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। गोविंदराजनगर और बसवेश्वरनगर के पुलिस थानों में महिला के खिलाफ दो FIR दर्ज हुई हैं। उसके मुताबिक सविता सिर्फ अमीर महिलाओं को शिकार बनाती थी। वह उन्हें अपनी Kitty Party में बुलाकर विदेश से मंगाया सोना दिखाती और कभी-कभी तो बड़े प्रोजेक्ट में निवेश के लिए भी कहती थी। ऐसा करके उसने उन महिलाओं से करोड़ों रुपये ऐंठ लिए थे।

दोनों आरोपियों को 5 दिन की पुलिस रिमांड

स्थानीय कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। जांचकर्ताओं के मुताबिक सविता का उठना-बैठना हाईक्लास सोसायटी में था। इसका ही उसने फायदा उठाया और खुद को कभी सामाजिक कार्यकर्ता, रीयल स्टेट इन्वेस्टर, सोना कारोबारी आदि बताकर करोड़ों रुपये की ठगी को अंजाम दिया। वह महिलाओं को Political Connections की दुहाई भी देती थी।

सोशल मीडिया पर एक्टिव महिलाएं थीं टार्गेट

एक अधिकारी ने बताया कि सविता और उसका साथी उन महिलाओं को ट्रैप में फंसाते थे, जो सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती थीं और तरह-तरह के पहनावे या ट्रैवेल के पोस्ट डालती थीं। ऐसी महिलाएं जो ऐश की जिंदगी जी रही हों। सविता ने उनके सामने दावा किया था कि वह विदेश से सोना खरीदकर लाई है और रीयल एस्टेट में निवेश कर पैसा दोगुना करने का झांसा देती थी।

ठगी के लिए Kitty Party का सहारा लिया

अधिकारी ने बताया कि सविता ने इस ठगी के लिए Kitty Party का सहारा लिया। वह सोशल मीडिया पर एक्टिव अमीर महिलाओं को पार्टी या दूसरी जगह में बुलाती थी और उनका भरोसा जीतने की कोशिश करती थी। इस दौरान वह सस्ते सोने, प्राइवेट टेंडर और महंगी प्रॉपर्टी में निवेश तक पहुंच होने का दावा करती थी। कई महिलाएं उसकी बातों में आ जातीं और पैसा दे डालती थीं। कुछ कैश से तो कुछ ऑनलाइन उसे पैसा देती थीं। पुनीत फिर उस फंड को निकाल लेता था और सोना व दूसरे सामान खरीदता था।

चिट फंड बिजनेस कर रहे थे दोनों

अधिकारी ने बताया कि सविता और पुनीत मिलकर एक चिट फंड बिजनेस कर रहे थे। उसकी तकदीर तब फूट गई जब एक साल से ज्यादा समय बीतने पर निवेशक पैसा वापस मांगने लगे। पैसा वापस न मिलने पर सविता पर दबाव बनाने लगे थे। उसके बाद उन महिलाओं ने पुलिस से शिकायत कर दी।