
पूत कपूत सुने हैं, पर न माता सुनी कुमाता। इसका अर्थ है पूत कपूत होते हैं, पर माता कुमाता कभी नहीं हो सकती है, वो कभी अपने संतान के साथ गलत नहीं कर सकती, उसे दुःख नहीं दे सकती। लेकिन यह कहावत उस वक्त गलत साबित हो गया जब अमेरिका के टेक्सास में महिला और उसके तीन साल के बेटे की मौत की घटना का खुलासा हुआ। पुलिस के मुताबिक 32 साल की महिला ने पहले अपने तीन साल के बेटे को गोली मारी फिर आत्महत्या कर दी। पुलिस की जांच में यह बात पता चली कि वह महिला कुछ दिनों से मानसिक तनाव से गुजर रही थी। महिला और उसके बेटे की मौत का राज 21 सेकंड के वीडियो ने खोला। महिला का अपने पूर्व पति से मन-मुटाव चल रहा था। मरने से पहले उसने अपने 3 साल के बेटे से उसके पिता को अलविदा कहलवाया।
द न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, मृतक महिला का नाम सवाना क्रिगर था। मानसिक तनाव से गुजर रही उस महिला ने पहले अपने तीन साल के बेटे की गोली मारी फिर पिस्टल से अपनी कनपटी उड़ा दी। यह हैरान करने वाली 19 मार्च को सैन एंटोनियो के एक पार्क में घटी थी। पुलिस ने बताया कि क्रिगर और बेटे कैडेन को सिर पर गोली लगने के घाव के साथ मृत पाया गया था।
अमरीकी पुलिस इस मामले की तह में जाने के लिए कई हफ्तों से हत्या-आत्महत्या से जुड़े परिस्थितियों की जांच कर रहे थे। लेकिन उनको सफलता तब मिली जब उनके हाथ महिला द्वारा पूर्व पति को भेजे गए आखिरी संदेश के बारे में पता चला। पुलिस के मुताबिक, अपनी मौत से पहले महिला काफी परेशान करने वाले व्यवहार कर रही थी और उसने अपने पूर्व पति को कई धमकी भरे वीडियो और मैसेज भेजे।
पुलिस ने बताया कि महिला ने 18 मार्च की दोपहर नौकरी से रिजाइन देकर सीधे अपने पूर्व पति के घर चली गई। महिला जब अपने पूर्व पति के घर पहुंची उस दौरान वह अपने काम पर गया था। गुस्से में उसने पूर्व पति के घर में खूब तोड़फोड़ की और बाद में अपने घर लौट आई। मामले की जांच कर रही टीम को घर की तलाशी के दौरान पूर्व पति के घर से क्रिगर की शादी की पोशाक और बिस्तर पर रखी तस्वीरें मिलीं।
क्रिगर ने मरने से पहले वीडियो में कहा, "अब मेरे पास घर में रहने के लिए कुछ नहीं है। तुम अपने अपने बेटे को अलविदा कहो।" इसके बाद उसने अपने बेटे को गोली मारी फिर आत्महत्या कर ली।
Updated on:
09 May 2024 01:45 pm
Published on:
08 May 2024 09:28 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
