8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SBI ने बढ़ाई लोन की दरें, 50 लाख पर लगेगा 2.30 लाख रुपए अधिक ब्याज

SBI: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपनी सभी अवधि वाले कर्ज पर ब्याज दरें बढ़ा दी है।

2 min read
Google source verification

SBI: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपनी सभी अवधि वाले कर्ज पर ब्याज दरें बढ़ा दी है। एसबीआई की तरफ एमसीएलआर में बढ़ोतरी का यह लगातार तीसरा महीना है। सरकारी बैंक ने जून 2024 से अब तक लोन की दरों में 0.30 प्रतिशत तक इजाफा किया है। इससे 20 साल के लिए ली गई 50 लाख रुपए के होम लोन पर लोगों को ब्याज के रूप में 2.32 लाख रुपए अधिक भुगतान करने होंगे। इससे लोन की मंथली ईएमआई 44,345 रुपए से 963 रुपए बढ़कर 45,308 रुपए हो जाएगी। वहीं 30 लाख के होम लोन पर कुल 1.40 लाख रुपए अधिक ब्याज चुकाने होंगे।

न्यूनतम 8.2 प्रतिशत ब्याज चुकाना होगा

एसबीआई ने 15 अगस्त को अपने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट (एमसीएलआर) में 10 बेसिस पॉइंट का इजाफा किया। एमसीएलआर में ताजा वृद्धि आरबीआई की तरफ से लगातार 9वीं बार रेपो दर को 6.5 प्रतिशत पर स्थिर रखने के फैसले के बावजूद हुई है। एमसीएलआर कर्ज का मिनिमम इंटरेस्ट रेट होता है। आरबीआई के निर्देश के मुताबिक, बैंकों को एमसीएलआर से कम रेट पर लोन देने की अनुमति नहीं होती है। एसबीआई ने तीन साल की अवधि के लिए एमसीएलआर को 9 प्रतिशत से बढ़कर 9.1 प्रतिशत कर दिया है। ओवरनाइट एमसीएलआर 8.1 प्रतिशत से बढ़कर 8.2 प्रतिशत हो गया है। यानी एसबीआई से लोन लेने के लिए अब न्यूनतम 8.2 प्रतिशत ब्याज चुकाना होगा।

इतनी बढ़ गई ईएमआई और ब्याज राशि

विवरण (लोन राशि) 30 लाख 50 लाख
लोन अवधि 20 साल 20 साल
मंथली ईएमआई (8.8 फीसदी ब्याज) 26,607 रुपए 44,345 रुपए
कुल ब्याज 33.86 लाख 56.42 लाख
ईएमआई (9.1 फीसदी ब्याज) 27,185 रुपए 45,308 रुपए
कुल ब्याज 35.24 लाख 58.74 लाख

यह भी पढ़ें- किसानों के लिए गुड न्यूज! इस राज्य सरकार ने माफ किया 2 लाख तक का कर्ज

यह भी पढ़ें- भाई प्रेमिका के साथ हुआ फरार, लोगों ने बहन के साथ किया बलात्कार, बनाया वीडियो

यह भी पढ़ें- वाह सास हो तो ऐसी! दामाद को परोसे 100 तरह के पकवान, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

यह भी पढ़ें- Unique Twins: 4 पैर और 2 सिर वाले जुड़वां बच्चे का जन्म, लोग मान रहे हैं भगवान का अवतार