8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तमिलनाडु में TVK को सरकार बनाने का न्योता, कल सुबह 11 बजे विजय लेंगे सीएम पद की शपथ

TVK चीफ विजय ने तमिलनाडु के राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। राज्यपाल ने उन्हें सरकार गठन का न्योता दिया, जिसके बाद विजय 9 मई सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

2 min read
Google source verification
TVK Vijay

तमिलनाडु में TVK चीफ विजय ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात की और राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया। (Photo - ANI)

Vijay Oath Ceremony: तमिलनाडु में सरकार बनाने का रास्ता साफ हो गया है। दरअसल, TVK चीफ विजय ने शुक्रवार शाम राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात कर राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया। इसके बाद राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया। ऐसे में TVK चीफ विजय कल सुबह (8 मई) 11 बजे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी शामिल हो सकते हैं।

किन दलों ने दिया TVK को समर्थन?

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। 234 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए 118 सीटों की जरूरत होती है। ऐसे में TVK ने अन्य दलों से सहयोग मांगा और इस आंकड़े तक पहुंच गई।

रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस के 5 विधायकों ने TVK को समर्थन दिया है। इसके अलावा CPI के 2 और CPI(M) के 2 विधायकों ने भी समर्थन दिया है। वहीं, VCK ने भी अपने 2 विधायकों का समर्थन TVK को दे दिया है।

एक आधिकारिक पत्र में, CPI (M) ने राज्य में सरकार बनाने के उद्देश्य से टीवीके को अपना समर्थन दिया, जबकि सीपीआई ने तमिलनाडु के लोगों के लिए स्थिर, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक शासन के पक्ष में विजय के नेतृत्व वाली पार्टी को सशर्त समर्थन प्रदान किया।

त्रिची से इस्तीफा दे सकते हैं विजय

आपको बता दें अभिनेता ने नेता बने TVK प्रमुख विजय ने दो विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ा और दोनों में जीत हासिल की। ऐसे में ​​उम्मीद जताई जा रही है कि वे त्रिची से इस्तीफा देकर चेन्नई के पेरम्बूर विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने रहेंगे। विधानसभा चुनाव में विजय द्वारा जीती गई दो सीटों में से एक से इस्तीफा देने के बाद विधानसभा में टीवीके की प्रभावी संख्या 117 हो जाएगी।

विजय ने 6 और 7 मई को भी किया था दावा पेश

विजय ने 8 मई से पहले 6 और 7 मई को भी राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया था। उस वक्त राज्यपाल ने कहा कि 118 विधायकों का समर्थन पत्र दिखाए बिना वे सरकार बनाने का न्योता नहीं दे सकते हैं। उधर, विजय द्वारा सरकार बनाने का दावा पेश किए जाने के बाद चेन्नई स्थिति ऑफिस में जश्न का माहौल है। यहां ऑफिस के बाहर TVK कार्यकर्ताओं ने पटाखे जलाकर खुशी जाहिर की।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग