10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

17 जनवरी को ओडिशा बंद, सरकार ने घोषित किया अवकाश

School Closed Date : मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 17 जनवरी के दिन राज्य में सरकारी छुट्टी की घोषणा की है।  

less than 1 minute read
Google source verification
school_closed_date_new_announcement_declares_odisha_government_closed_college_and_office_17_january_up_and_goa_on_22.png

,,

New School Closed Date : श्री राम जन्मभूमि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठता से पांच दिन पहले जगन्नाथ मंदिर के परिक्रमा परियोजना का लोकार्पण होने जा रहा है। इस समारोह के लिए ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 17 जनवरी को पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। इस दिन ओडिशा के सभी स्कूल, कॉलेज और कार्यालय बंद रहेंगे। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने जनमानस का ध्यान रखते हुए यह घोषणा की है। जिससे ज्यादा से ज्यादा आमजन महाप्रभु के चरणों में अपनी प्रार्थना के लिए पहुंच सके।
गौरतलब है कि महाप्रभु श्रीजगन्नाथ ओडिशा की अस्मिता की पहचान के साथ जगत के नाथ माने जाते हैं। वह ओडिशा प्रदेश के आराध्य देव हैं। इतना ही नहीं वह सर्वधर्म समन्वय के प्रतीक भी हैं। ऐसे में श्रीजगन्नाथ के भक्त इस लोकार्पण समारोह में शामिल हो सकें। इस बात को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री पटनायक ने लोकार्पण समारोह के दिन सरकारी छुट्टी की घोषणा की है। इस कदम से काफी लोग इस समारोह में पहुंच पाएंगे।

गौरतलब है कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 22 जनवरी को उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। इसके साथ ही गोवा ने भी सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। इसके साथ उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्यप्रदेश में इस दिन ड्राई डे की घोषणा की है। इस दिन शराब नहीं बिकेगी।

यह भी पढ़ें :अयोध्या राम मंदिर से पहले होगा जगन्नाथ पूरी मंदिर कॉरिडोर का उद्घाटन, जानिए क्या है कॉरिडोर की विशेषताएं


यह भी पढ़ें :वेद मंत्रों के साथ शुरू हुआ श्री भगवान जगन्नाथ मंदिर परिक्रमा प्रकल्प प्रतिष्ठा उत्सव