7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ganesh Chaturthi 2023: गणेश चतुर्थी पर कल यहां बंद रहेंगे स्कूल, जानिए आपके राज्य में छुट्टी रहेगी या नहीं

Ganesh Chaturthi School Holiday 2023: कल पूरे देश में गणेश चतुर्थी धूम-धाम से मनाई जाएगी। पूजा-पाठ के बाद अगर आप अपने बच्चों के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं तो पहले जान लीजिये कि आपके राज्य में स्कूल बंद रहेगा या नहीं।

less than 1 minute read
Google source verification
sch_bnd.jpg

Ganesh Chaturthi School Holiday 2023: कल यानी 19 सितंबर मंगलवार को पूरे देश में गणेश चतुर्थी मनाई जाएगी। हिंदू पंचांग के अनुसार भगवान श्री गणेश का यह पावन पर्व भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। देश के हर कोने में और खास कर महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में इस पर्व के मौके पर अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। लोग इस दिन गणेश घरों में गणपति की प्रतिमा स्थापित करते हैं। मूर्ति स्थापना के साथ ही 10 दिनों तक चलने वाले गणेश महोत्सव की शुरुआत भी हो जाती है। फिर, अनंत चतुर्दशी के गणपति को विदाई देकर उनकी प्रतिमा को विसर्जित कर दिया जाता है। यह पल बेहद भावुक करने वाला होता है।


बता दें कि गणेश चतुर्थी के अवसर पर सार्वजनिक या राष्ट्रीय छुट्टी नहीं होती है। लेकिन कई बार स्कूल इन पावन दिनों में बच्चों को छुट्टी दे देती है ताकि वो पर्व के दिन अपने मां-पिता और भाई-बहन के साथ रह सके। यह त्योहार को सबसे ज्यादा महाराष्ट्र, गुजरात कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु जैसे राज्यों में मनाया जाता है। ऐसे में यहां पर कल अवकाश जरूर रहेगा। राजस्थान के भी कुछ जिलों में डीएम ने छुट्टी की घोषणा कर दी है। इसके अलावा बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छतीसगढ़ में भी कल स्कूल बंद रहेंगे।