
आज से साल का पहला महीना शुरू हो गया है। 1 जनवरी 2024 को कई राज्यों में स्कूल बंद रहेंगे। छुट्टियों का मौसम शुरू हो गया है जिस वजह से जनवरी महीने में कई स्कूलों में छुट्टियां भी रहेंगी। ऐसे में देश में जनवरी महीने में कितने दिन स्कूल बंद रहेंगे, इसकी लिस्ट हम आपको बताएंगे। बता दें कि जनवरी में स्कूल की छुट्टियां अलग-अलग राज्यों और स्कूल बोर्डों के हिसाब से अलग-अलग होती हैं, लेकिन कुछ छुट्टियां ऐसी होती हैं, जो सभी राज्यों में दी जाती है। इस महीने स्कूली छात्रों को खूब छुट्टियां मिलने वाली हैं। हम छुट्टियों की जो लिस्ट आपके साथ शेयर कर रहे हैं, वह आपके और आपके परिवार वालों के काम आ सकती है।
पहला हफ्ता छुट्टियों में गुजरेगा
अत्यधिक ठंड के कारण अधिकांश राज्यों में 01 जनवरी से 06 जनवरी, 2024 तक विंटर वेकेशन का ऐलान किया जा चुका है। इस तरह से बच्चों के लिए साल की शुरुआत ही छुट्टियों के साथ होगी।
इस हफ्ते भी रहेगी मौज
अभी देश के ज्यादातर राज्यों में शीतलहर का प्रकोप है। लोगों को घर से निकलने में दिक्कत आ रही है। 6 तारीख के बाद अगर तापमान बेहतर होता है और मौसम पूर्वानुमान में धूप खिलने के आसार रहते हैं तो दूसरे हफ्ते स्कूल खुले रहेंगे। लेकिन ऐसा नहीं होता है तो 14 जनवरी, 2024 तक छुट्टियां रहेंगी। इसके तुरंत बाद तीसरे हफ्ते में लोहड़ी, मकर संक्रांति जैसे त्योहारों को लेकर अधिकांश राज्यों में पर स्कूल बंद रहेंगे। साथ ही गुरु गोविंद सिंह जयंती के अवसर पर भी पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों में छुट्टी रहेगी।
देखिये लिस्ट
1- गणतंत्र दिवस- 26 जनवरी, शुक्रवार
2- लोहड़ी – 13 जनवरी, शनिवार
3- मकर संक्रांति – 14 जनवरी, रविवार
4- माघ बिहू/पोंगल-15 जनवरी, सोमवार
5- गुरु गोबिंद सिंह जयंती-17 जनवरी, बुधवार
6- हजरत अली का जन्म दिन –25 जनवरी, गुरुवार
साथ में 13, 14, 15 को लगातार तीन दिन, इसके बाद 25, 26, 27 और 28 जनवरी को भी स्कूलों में चार दिन की छुट्टी रहेगी। फिर 27 और 28 जनवरी को शनिवार-रविवार की छुट्टी रहेगी।
Published on:
01 Jan 2024 02:08 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
