5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

School Holidays: छात्रों के लिए खुशखबरी, अब इस महीने इतने दिन और बंद रहेंगे स्कूल

School Holidays: अक्टूबर का महीना त्योहारों का महीना है। इस महीने दीवाली जैसा बड़ा त्योहार है। जिस पर स्कूलों की छुट्टी रहेगी।

2 min read
Google source verification
school holiday

school holiday

School Holidays: अक्टूबर का महीना त्योहारों का महीना है। इस महीने दीवाली जैसा बड़ा त्योहार है। जिस पर स्कूलों की छुट्टी रहेगी। कर्नाटक, असम और हिमाचल प्रदेश में 17 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती और कटि बिहू के अवसर पर स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। 26 अक्टूबर को जम्मू कश्मीर में परिग्रहण दिवस के मौके पर अवकाश रहेगा। 29 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ में धनतेरस, 30 अक्टूबर को नरक चौदस, 31 अक्टूबर को दीवाली के चलते स्कूलों में अवकाश रहेगा।

कब-कब कहां कहां बंद रहेंगे स्कूल

बता दें कि ओडिशा में 20 से 29 अक्टूबर तक स्कूलों में अवकाश रहेगा। बिहार में 30 अक्टूबर को नरक चौदस, 31 अक्टूबर को दीवाली के चलते स्कूल बंद रहेंगे. वहीं 29 अक्टूबर को धनतेरस, 30 को नरक चौदस, 31 अक्टूबर को दीवाली के चलते झारखंड में स्कूलों में छुट्टी रहेगी। कर्नाटक लोक शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए सरकारी और निजी स्कूलों में छात्रों के लिए दशहरे छुट्टी की घोषणा की है, जिसमें 20 अक्टूबर तक की छुट्टियां निर्धारित की गई हैं, जिससे छात्रों को कुल 17 दिन की छुट्टी मिलेगी। 

इस महीने है छुट्टियां ही छुट्टियां

दरअसल, अक्टूबर महीने की शुरुआत होते ही त्योहारों का आनंद शुरू हो गया था, इसके साथ ही छुट्टियों की एक लंबी सूची भी शुरू हो चुकी है। ये छुट्टियां दीवाली और छठ पूजा के बाद ही खत्म होंगी। अक्टूबर माह में दशहरा और दीवाली के चलते स्कूली बच्चों को काफी छुट्टियां मिली है। दीवाली के समय स्कूलों में कई दिन की छुट्टी होती है और इसमें धनतेरस और छोटी दीवाली भी शामिल होती है। बता दें कि 29 अक्टूबर को धनतेरस, 30 अक्टूबर को छोटी दीवाली और 31 अक्टूबर को दिवाली होगी। इन मौकों पर स्कूलों की छुट्टी रहेगी।

यह भी पढ़ें-Heavy Rain Alert: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, इन राज्यों में होगी भारी बारिश