
सरकार का बड़ा फैसला: 8वीं तक के सभी स्कूल बंद, गर्मी की छुट्टियां बढ़ाने का आदेश जारी
Schools Closed: देश का एक हिस्सा इस समय चक्रवाती तूफान बिपरजॉय की चपेट में है। कल इस तूफान के गुजरात के तटीय इलाकों से टकराने की आशंका जताई गई है। बिपरजॉय के कारण केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात सहित अरब सागर से लगने वाले अन्य राज्यों में भीषण आंधी-बारिश की संभावना जताई गई है। दूसरी ओर केरल, कर्नाटक जैसे राज्यों में मानसून पहले से ही दस्तक दे चुका है। लेकिन इसके बाद भी देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। जिस कारण लोगों का जन-जीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। भीषण गर्मी के कारण स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां चल रही है। लेकिन भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी पूर्वानुमान में आगे भी भीषण गर्मी पड़ने की बात के बाद स्कूलों की गर्मी छुट्टी बढ़ा दी गई है।
8वीं तक के सभी स्कूलों को बंद रखने का ऐलान
दरअसल बुधवार को सरकार ने एक बड़ा फैसला जारी किया है। इस फैसले के अनुसार 8वीं तक के सभी स्कूलों को बंद रखने का ऐलान किया गया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश में 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं के बारे में भी डिटेल्स दी गई है। भीषण गर्मी की मार से जूझ रहे झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार ने गर्मी की छुट्टियों को बढ़ाने का आदेश जारी किया है।
17 जून तक बंद रहेंगे 8वीं तक के स्कूल
दरअसल झारखंड में भीषण गर्मी के कारण 8वीं तक के सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग (School Education and Literacy Department) ने बुधवार को एक नया आदेश जारी करते हुए बताया कि 8वीं तक के स्कूल 17 जून तक बंद रहेंगे। हालांकि 9 से 12वीं तक के स्कूल 15 जून से पूर्व की भांति संचालित होंगे।
असम में भी गर्मी के कारण स्कूलों की बंदी
झारखंड में 18 जून के बाद मानसून आने की उम्मीद है। ऐसे में झारखंड सरकार ने गर्मी की छुट्टियों को बढ़ाने का आदेश दिया है। इससे पहले असम में भी भीषण गर्मी के कारण स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया था। असम में भीषण गर्मी के कारण कई छात्र स्कूल में भी बेहोश हो गए थे।
यह भी पढ़ें - न तूफान का असर न मानसून की बारिश, देश के इन 6 राज्यों में भीषण गर्मी
Published on:
14 Jun 2023 07:33 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
