28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पहले मारा धक्का फिर जमीन पर गिराकर छाती पर मारे मुक्के, पार्किंग विवाद में IISER साइंटिस्ट की गई जान

Mohali Parking Row: अभिषेक स्वर्णकार मोहाली के सेक्टर- 67 में किराए के घर में रहते थे। वहीं उनका पार्किंग को लेकर पड़ोसी मोंटी से झड़गा हो गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मोहाली

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 13 Mar 2025, 1:11 PM IST

Mohali Parking Row: पंजाब के मोहाली में पार्किंग विवाद में एक वैज्ञानिक की मौत हो गई। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं मृतक की पहचान अभिषेक स्वर्णकार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि पूरी घटना मोहाली के सेक्टर-67 की बताई जा रही है।

वैज्ञानिक का हाल ही में हुआ था किडनी ट्रांसप्लांट

वैज्ञानिक का हाल ही में किड़नी ट्रांसप्लांट हुआ था। उनकी बहन ने उन्हें अपनी एक किडनी दान की थी। वे डायलिसिस पर थे। दरअसल, अभिषेक स्वर्णकार स्विटजरलैंड में काम करते थे और हाल ही में भारत लौटे थे। वे IISER में प्रोजेक्ट साइंटिस्ट के तौर पर शामिल हुए थे। 

पड़ोसी ने किया हमला

अभिषेक स्वर्णकार मोहाली के सेक्टर- 67 में किराए के घर में रहते थे। वहीं उनका पार्किंग को लेकर पड़ोसी मोंटी से झगड़ा हो गया। इस दौरान मोंटी ने उन्हें धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया और मुक्के मारा। इससे अभिषेक की हालत और बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई।

छाती में मारे मुक्के

वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपी ने अभिषेक के छाती में मुक्के मारे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब अभिषेक की हालत ज्यादा बिगड़ी तो उन्हें लगा कि वे फंस जाएंगे। इसके बाद उसे अपनी थार में डालकर अस्पताल ले गए। 

परिजनों ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

वहीं मृतक के परिजन और पड़ोसी इस घटना के बाद आक्रोशित हैं। उन्होंने पुलिस से आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। पीड़ित परिवार ने कहा कि वैज्ञानिक अभिषेक स्वर्णकार पहले ही बीमारी से जूझ रहे थे। ऐसे में यह घटना बेहद दर्दनाक साबित हुई है। 

CCTV में कैद हुई घटना

वहीं पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की भी बात कही है।

यह भी पढ़ें- बिहार में अपराधी को पकड़ने गई पुलिस, ग्रामीणों ने पीट-पीटकर की ASI की हत्या