
पाकिस्तान में हिंदुओं पर हमला, सीमा हैदर का हवाला देकर मंदिर पर दागे रॉकेट लॉन्चर
Attack on Hindu community in Pakistan: पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हमले की ताजा घटना सामने आई है। लेकिन इस बार हमले के पीछे एक नई वजह है। इस नई वजह का नाम है सीमा हैदर, वही सीमा हैदर... जो पाकिस्तान से आकर भारत में अपने प्रेमी सचिन के साथ रह रही हैं। सीमा की कहानी वायरल होते-होते पाकिस्तान तक पहुंच चुकी है। जिसके बाद पाकिस्तानियों में बौखलाहट है। अब वो सीमा का बदला पाकिस्तान में रह रहे हिंदुओं से ले रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को अज्ञात बदमाशों ने हिंदू समुदाय के घरों पर हमला किया। बदमाशों ने रॉकेट लॉन्चर से मंदिर पर भी हमला किया। हमले के बाद की कुछ तस्वीरें सामने आई है। जिसमें रॉकेट लॉन्चर के साथ-साथ कारतूस तक नजर आ रहे हैं।
ऑनलाइन गेम से प्यार फिर भारत आई सीमा
बताया जाता है कि इस हमले में कई आधुनिक हथियारों का इस्तेमाल किया गया है। मालूम हो कि सीमा हैदर पाकिस्तान की रहने वाली है। वह भारतीय शख्स सचिन मीणा के साथ उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में रह रही है। सचिन और सीमा को मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान प्यार हुआ था। जिसके बाद वो नेपाल के रास्ते भारत आई और फिर अपने प्रेमी सचिन के साथ रह रही हैं।
मुंबई पुलिस को मिली थी धमकी
सीमा हैदर को लेकर मुंबई पुलिस को भी धमकी मिल चुकी है। ट्रैफिक पुलिस नियंत्रण कक्ष को धमकी दी गई थी कि अगर भारत सरकार सीमा हैदर को वापस करने में विफल रही तो 26/11 जैसा आतंकवादी हमला किया जाएगा। फिलहाल सीमा हैदर की कहानी पर सरकार की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेकिन पाकिस्तान में हिंदुओं पर हमले की घटनाएं बढ़ने से चिंताएं बढ़ गई है।
यह भी पढ़ें - सीमा ने पाकिस्तान को दिया जवाब, कहा- मुझे गर्व है कि मैं हिंदू हूं, 'जितनी चाल चलनी हैं चल लो...'
Updated on:
17 Jul 2023 08:19 am
Published on:
16 Jul 2023 06:52 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
