
All India Pregnant Job Service: देश हो या विदेश साइबर अपराधी जालसाजी का हर दिन नया पैंतरा अजमा रहे हैं। इस पैंतरे में फंसकर लोग शिकार भी हो रहे हैं। बिहार के नवादा से साइबर जालसाजी का बहुत ही अनोखा मामला सामने आया है। जालसाजी के इस तरीके से हर व्यक्ति हैरान है। दरअसल, बिहार के नवादा में जालसाजों ने आनलाइन ही ऑल इंडिया प्रेग्नेंट जॉब एजेंसी खोल दी। इसमें महिलाओं को गर्भवती करने के बदले एक मोटी रकम देने का झांसा देते थे। यह आफर कई सिरफिरे युवाओं को फंसाने के लिए काफी था। नवादा पुलिस ने जब इस गिरोह का भंडाफोड किया तो यह बात सामने आई कि पंजीकरण के नाम पर 799 रुपए युवाओं से ऐंठा जाता था। इसके बाद इन युवाओं को गर्भधारण करने में असमर्थ महिलाओं को सफलतापूर्वक गर्भ धारण कराने पर 13 लाख रुपए रिटर्न का झांसा देते थे।
799 रुपए में गर्भधारण का पंजीकरण
यह गैंग पहले व्हाट्सएप नंबरों पर लोगों से संपर्क करते थे और फिर गर्भ धारण करने में असमर्थ महिलाओं को धारण कराने के लिए मदद मांगते। जो युवा तैयार होता उससे पंजीकरण के नाम पर 799 रुपए वसूले जाते थे। इस पंजीकरण के बाद खेल और बड़ा हो जाता था।
व्हाट्सएप पर चुनो पसंदीदा महिला
व्हाट्सएप पर महिलाओं की तस्वीर भेजी जाती थी। फिर पंसदीदा महिला का चुनाव कराया जाता था। इसके बाद भी गर्भधारत करने की प्रक्रिया कराने के नाम पर एक अमानत राशि और जमा करना होता था। यह राशि पांच से 20 हजार रुपए तक होती थी। महिला जितनी सुंदर होती थी अमानत राशि उतनी ही बड़ी होती थी।
सांत्वना राशि पांच लाख रुपए
साइबर जालसाज इस बात का भरोसा दिलाते थे कि गर्भधारण सफल होने पर 13 लाख और असफल होने पर पांच लाख रुपए सांत्वना राशि दी जाएगी। ये राशि सीधे खाते में जाएगी। इस तरफ के आफर को सुनकर कई युवाओं ने बड़े पैमाने पर राशि जालसाजों को दी है।
आठ जालसाज गिरफ्तार
नवादा पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। इस गैंग का सरगना मुन्ना भागने में सफल रहा है। नवादा पुलिस ने इन आरोपियों के पास से 9 मोबाइल फोन, 2 प्रिंटर और कई डेटा शीट जब्त की हैं।
Published on:
02 Jan 2024 02:33 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
